1. हिन्दी समाचार
  2. अथॉरिटी की बात
  3. यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में विकसित की 6 एकड़ की ग्रीन बेल्ट, 21 हजार पौधों से संवरा हरित क्षेत्र

यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में विकसित की 6 एकड़ की ग्रीन बेल्ट, 21 हजार पौधों से संवरा हरित क्षेत्र

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में Avery Dennison के सहयोग से 6 एकड़ में विकसित ग्रीन बेल्ट का CEO राकेश कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। यहां करीब 21 हजार पौधे, लॉन, वॉकिंग ट्रैक और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा विकसित की गई है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में विकसित की 6 एकड़ की ग्रीन बेल्ट, 21 हजार पौधों से संवरा हरित क्षेत्र

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सेक्टर-32 में Avery Dennison के साथ लगी करीब 6 एकड़ क्षेत्रफल की ग्रीन बेल्ट को विकसित किया गया है। इसका लोकार्पण 27 अगस्त 2026 को यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया।इस ग्रीन बेल्ट में करीब 21 हजार पौधों का रोपण किया गया है। साथ ही लोगों के लिए सुंदर लॉन और वॉकिंग ट्रैक भी विकसित किया गया है। ग्रीन बेल्ट रोड लेवल से नीचे होने के कारण जलभराव की समस्या से बचाव के लिए यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाया गया है।

पूरे साल खिले रहेंगे फूल

ग्रीन बेल्ट में मियांवांकी पद्धति से वृक्षारोपण के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं। ऐसे फूलदार वृक्षों का चयन किया गया है, जिनसे अलग-अलग मौसम में पूरे वर्ष हरियाली और फूलों की सुंदरता बनी रहे।यह ग्रीन बेल्ट आमजन के लिए खुली रहेगी, जिससे लोग यहां टहलने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी होंगे।

Give Me Trees ने किया विकास कार्य

यह ग्रीन बेल्ट Give Me Trees संस्था द्वारा Avery Dennison के लिए विकसित की गई है। निकट भविष्य में कंपनी ने आसपास स्थित गोल चक्कर को भी विकसित करने में रुचि दिखाई है।कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण की ओर से आनन्द मोहन सिंह, उपनिदेशक (उद्यान), डॉ. आरती सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (उद्यान) सहित Avery Dennison के निदेशक अमिताभ सागर, अजय कुमार, प्रदीप, इंदू समेत प्राधिकरण और कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

यमुना प्राधिकरण ने वर्ष 2026-27 में 77,007 पौधों के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कुल 1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और हरित क्षेत्र के विस्तार के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...