बहराइच में भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस भवन के घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और सार्वजनिक माफी की मांग उठाई गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
बहराइच में भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस भवन के घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और सार्वजनिक माफी की मांग उठाई गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
कन्नौज में UPI पर 0.4% MDR शुल्क के विरोध में सपा व्यापार सभा ने रैली निकाली। व्यापारियों ने सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा की मांग की।
गोरखपुर के चिल्लूपार में विधायक राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में 40 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई। रुद्र महायज्ञ और सरयू महोत्सव के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा की महिमा, धर्म-न्याय की विजय और शक्ति-संकल्प का संदेश दिया।
लखनऊ में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकनायक जेपी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा और अयोध्या चुनाव को लेकर बयान दिया।
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ करीब दो घंटे बैठक की। उन्होंने डिबेट, सोशल मीडिया, जाति-धर्म से जुड़े मुद्दों और बयानबाजी को लेकर कई अहम निर्देश दिए।
आयुर्वेद दिवस पर गौतमबुद्धनगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग की शुरुआत हुई। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शुभारंभ किया, जागरूकता रैली भी निकाली गई।
प्रयागराज में CM योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट देने का भी ऐलान किया।
लखनऊ में AAP की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। संजय सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के साथ सितंबर से कार्यकर्ता सम्मेलन और अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनयात्रा की घोषणा की।
गोरखपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी सह-प्रभारी अभिषेक दत्त ने ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क तेज कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। रामघाट पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया, पीड़ितों से बातचीत की और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक ₹24,795.52 करोड़ राजस्व अर्जित किया। पिछले साल की समान अवधि से ₹2,457.90 करोड़ अधिक आय हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। CM योगी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का लोकार्पण, स्मारिका का विमोचन और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर पर्व की महत्ता और भारतीय संस्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है। सीएम योगी ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
गोरखपुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव के ‘P से पंडित, P से पिछड़ा’ बयान पर पलटवार किया। बोले- पिछड़ों का नाम लेते हैं, काम अपना करते हैं।