Uttar Pradesh News: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन करने से मंदिर के सेवायतों में खुशी की लहर है। बता दें उनके आगमन को लेकर गोवर्धन में काफी चर्चा हो रही है। राधे-राधे के जयकारों के बीच अनंत अंबानी का गिरिराज धाम पहुंचना श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का विषय बना रहा।
जानकारी के लिए बता दें श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर के पुजारी गणेश ने अनंत अंबानी के आगमन पर प्रसन्नता जताई। जिसमें उन्होंने कहा कि अंबानी परिवार का गिरिराज महाराज के प्रति काफी पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। परिवार के सदस्य लंबे समय से गिरिराज महाराज के प्रति आस्था रखते हैं और समय-समय पर यहां दर्शन एवं सेवा के लिए आते रहे हैं।
पुजारी गणेश का कि अनंत अंबानी ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और दादा-दादी की भी गिरिराज महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा रही है। अंबानी परिवार धार्मिक कार्यों और मंदिरों की सेवा में लगातार योगदान देता रहा है। परिवार की ओर से मंदिरों में सेवा, भेंट और दान किए जाने की परंपरा रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी का गिरिराज धाम पहुंचना मंदिर के सेवायतों के लिए खुशी की बात है। गिरिराज महाराज के दर्शन करना और उनके प्रति आस्था व्यक्त करना ब्रज की धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है।
वहीं, इस खास अवसर पर पुजारी गणेश ने गिरिराज महाराज से प्रार्थना की कि अंबानी परिवार पर प्रभु की कृपा हमेशा बनी रहे। परिवार की यश, कीर्ति और समृद्धि निरंतर बढ़ती रहे। उन्होंने सभी के सुख और मंगल की कामना भी की।
गोवर्धन में अनंत अंबानी के आगमन और गिरिराज महाराज के दर्शन की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। राधे-राधे के जयकारों से गूंजने वाले इस धार्मिक स्थल पर उनके आगमन को लेकर मंदिर से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: सहारनपुर से कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे राहुल गांधी