नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण में इस्तेमाल स्टील की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल IIT और अन्य संस्थानों को भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण में इस्तेमाल स्टील की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल IIT और अन्य संस्थानों को भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
बारिश के बाद नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों ने जलभराव, जलनिकासी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने त्वरित जलनिकासी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
नोएडा पुलिस के कई जवानों को खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैडमिंटन और योग प्रतियोगिताओं में पुलिसकर्मियों ने कई पदक जीतकर गौतमबुद्धनगर पुलिस का नाम रोशन किया।
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डायल-112 कर्मियों के साथ बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को त्वरित रिस्पॉन्स, बेहतर समन्वय और संवेदनशीलता के साथ जनता को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश में मेडटेक और मेडिकल डिवाइस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित YEIDA MedTech Investors Meet में करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश को अंतिम रूप दिया गया। 12 कंपनियां प्रदेश में अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करेंगी, जिससे रोजगार, तकनीकी विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए अकासा एयर की दैनिक उड़ान सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। एयरलाइन ने अक्टूबर से दोबारा संचालन शुरू करने की बात कही है, जबकि यात्रियों की संख्या और कनेक्टिविटी को सेवा सीमित करने की वजह बताया जा रहा है।
नोएडा में बारिश के बाद जलभराव, नालों की खराब स्थिति और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट वाले नोएडा प्राधिकरण में GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्ण करुणेश की जिम्मेदारी के बीच जनता बेहतर व्यवस्थाओं और जवाबदेही की मांग कर रही है। यूपी की बात चैनल ने जून में ही नालों की स्थिति को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई
डॉ. भीमराव आंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में प्रशिक्षणरत 11 पुलिस उपाधीक्षकों ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की, जहां स्मार्ट पुलिसिंग, तकनीक आधारित कानून व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग की चुनौतियों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान लगभग 6700 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत होगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान के साथ जेवर क्षेत्र के किसानों ने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत की और लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु भी मौजूद रहे। विधायक धीरेंद्र सिंह ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि जिन किसानों ने एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी, आज उन्हीं के परिवार इस नई सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) से पहली उड़ान के साथ एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पहली फ्लाइट में करीब 172 किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। यह पहल किसानों को सरकार से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, जेवर एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन बसों के संचालन की शुरुआत होने जा रही है। एनटीपीसी दादरी की इस परियोजना के तहत बसें डीजल के बजाय स्वच्छ हाइड्रोजन ईंधन से चलेंगी, जिससे प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण भी किया गया। यह पहल पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देगी।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में 30 बसें संचालित होंगी और जेवर एयरपोर्ट सहित प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।