Ghazipur MLC Election: गाजीपुर में MLC चुनाव के बीच विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव और सपा पर निशाना साधा और वही डॉ. संगीता बलवंत ने बीजेपी की जीत और 2027 में योगी की हैट्रिक का दावा भी किया।
Ghazipur MLC Election: गाजीपुर में MLC चुनाव के बीच विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव और सपा पर निशाना साधा और वही डॉ. संगीता बलवंत ने बीजेपी की जीत और 2027 में योगी की हैट्रिक का दावा भी किया।
गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 8 अक्टूबर को होने वाले एयरफोर्स डे कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। स्टेशन के आसपास बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि जरूरत के अनुसार छोटे वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
गाजियाबाद के पसोंडा में सरकारी रिकॉर्ड में झील और जलाशय के रूप में दर्ज जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार जमीन नगर निगम की बताई गई है, जबकि भवन का नक्शा GDA से स्वीकृत हुआ। GDA सचिव की रिपोर्ट में कथित फर्जी NOC के आधार पर नक्शा स्वीकृत होने की बात सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा
गाजियाबाद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से विभिन्न स्थानों से खोए या चोरी हुए 555 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। करीब 1.55 करोड़ रुपये की कुल कीमत वाले इन मोबाइल्स को डीसीपी धवल जायसवाल के निर्देशन में उनके असली मालिकों को वापस लौटा दिया गया है, जिससे नागरिकों में खुशी की लहर है।
गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 72.44 किमी लंबे प्रस्तावित नमो भारत-मेट्रो कॉरिडोर में 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस परियोजना से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और YEIDA क्षेत्र की एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
गाजियाबाद के लोनी में गोकशी की घटना को लेकर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों और उनके सहयोगियों पर रासुका लगाने, पूरे नेटवर्क की जांच कराने तथा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया। विधायक ने कथित अवैध संपत्तियों की कुर्की और अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की भी मांग की। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और
गाजियाबाद में पिंकी चौधरी और सत्यम पंडित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन सौंपा है। नेताओं ने वायरल वीडियो और कथित गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखकर अपरकोट (ऊंचा किला), स्वयंभू महादेव मंदिर और मां काली मंदिर सहित ऐतिहासिक स्थलों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्खनन और संरक्षण की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र को संरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी अपील की है।
गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी और असम राइफल्स के जवान स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह का हिंडन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जबकि जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गाजियाबाद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मेन जीटी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम, कॉलोनियों और दुकानों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के डिकॉय ऑपरेशन के बाद भ्रूण लिंग जांच का खुलासा हुआ है। संयुक्त टीम ने प्रकाश अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी कर मशीनें सील कर दीं और पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
गाजियाबाद पुलिस ने मोबाइल टावरों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये के RRU, BBU, उपकरण और एक बीएमडब्ल्यू कार बरामद की है। मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है।
गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र में एक मकान में हुए तेज धमाके से छत उड़ गई और पड़ोसी मकान को भी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी में गैस सिलेंडर फटने की बात सामने आई है, जबकि अवैध पटाखा निर्माण की चर्चा भी है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
गाजियाबाद के लोनी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन ने भविष्य में भी अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 259 रुपये का रूरल एंट्री प्लान लॉन्च किया है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। भारतनेट परियोजना के तहत गांवों में फाइबर नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। साथ ही भारतनेट उद्यमी योजना से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।