1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मां पाटेश्वरी के दरबार में नतमस्तक हुए सीएम योगी

मां पाटेश्वरी के दरबार में नतमस्तक हुए सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। गोशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
मां पाटेश्वरी के दरबार में नतमस्तक हुए सीएम योगी

Uttar Pradesh News: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रात्रि विश्राम किया।

जानकारी के लिए बता दें आज शनिवार सुबह मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचे और मां पाटेश्वरी के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही, उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश को स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल बनाने की प्रार्थना की।

मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं का खास ध्यान रखने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। वहीं, इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा संतों से मुलाकात की।

बच्चों को दुलारा, चॉकलेट देकर जताया स्नेह

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर कई बच्चे उनके पास पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति यह अपनापन देखकर वहां मौजूद लोग भी खुश नजर आए।

गोशाला में गायों को खिलाया गुड़ और हरा चारा

मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। उन्होंने गोमाता की सेवा कर कुछ समय गोशाला में बिताया। इस दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास और हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास समेत कई संत मौजूद रहे। दर्शन-पूजन और मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें: गोवर्धन पहुंचे अनंत अंबानी, गिरिराज महाराज के किए दर्शन

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...