Illegal Encroachment News in Hindi

नोएडा में अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, प्राधिकरण ने 2000 वर्गमीटर जमीन को कराया सुरक्षित

नोएडा में अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, प्राधिकरण ने 2000 वर्गमीटर जमीन को कराया सुरक्षित

नोएडा के शाहदरा सेक्टर-140A में प्राधिकरण की करीब 2000 वर्गमीटर जमीन पर चारदीवारी बनाकर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलने पर वर्क सर्किल-7 की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन चारदीवारी हटाई और जमीन को अतिक्रमण से सुरक्षित कराया। प्राधिकरण ने लोगों से सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे से बचने की अपील की है।

टप्पल में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त

टप्पल में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 30 हेक्टेयर यानी 3 लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। अभियान में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी शामिल रही। प्राधिकरण ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, 12 अस्थाई दुकानें ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, 12 अस्थाई दुकानें ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर चुहड़पुर में 12 अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान तीन काउंटर, एक तख्त और एक टेबल भी जब्त किए गए। तिलपता चौक, रोजा चौक, सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसायटी, जगत फार्म, शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी अतिक्रमण हटाया गया। प्राधिकरण ने यातायात बाधित करने वाले अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही

फतेहपुर में एसडीएम के आदेश के बाद भी भूमि पर दोबारा कब्जे का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर में एसडीएम के आदेश के बाद भी भूमि पर दोबारा कब्जे का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में एक महिला ने एसडीएम के आदेश के बाद भी अपनी जमीन पर दोबारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और धमकी दी गई। मामले में एसडीएम ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महराजगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सोनौली बॉर्डर के पास सरकारी जमीन से हटाई गईं दुकानें

महराजगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सोनौली बॉर्डर के पास सरकारी जमीन से हटाई गईं दुकानें

महराजगंज के सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। नो-मैन लैंड के पास वर्षों से बनी अवैध दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, एसएसबी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहे।

लोनी ट्रोनिका सिटी में अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

लोनी ट्रोनिका सिटी में अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

गाजियाबाद के लोनी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन ने भविष्य में भी अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर, 25 साल पुराना निर्माण ध्वस्त

सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर, 25 साल पुराना निर्माण ध्वस्त

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के कुशलिया गांव में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। राजस्व जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई।

जमीनी विवादों पर सख्त CM योगी, विशेष टीम गठित करने के निर्देश

जमीनी विवादों पर सख्त CM योगी, विशेष टीम गठित करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीनी विवादों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

Varanasi : सीएम योगी ने की विकास कार्यों की प्रगति तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Varanasi : सीएम योगी ने की विकास कार्यों की प्रगति तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, सुरक्षा, सोशल मीडिया निगरानी और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों की तैयारी, नदी पुनरोद्धार और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर भी जोर दिया।

Prayagraj : प्रयागराज झूंसी में 100 घरों पर सेना का लाल निशान, खाली करने का नोटिस

Prayagraj : प्रयागराज झूंसी में 100 घरों पर सेना का लाल निशान, खाली करने का नोटिस

Prayagraj : प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय ने करीब 100 घरों और दुकानों पर लाल निशान लगाकर खाली करने का नोटिस दिया।यह जमीन लगभग 75 एकड़ सेना की बताई जा रही है, जिस पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी बसाई गई थी।मकान मालिकों को 17 सितंबर को जमीन के कागजात के साथ कार्यालय में तलब किया गया है।

Lucknow : नगर निगम की खुली पोल,कूड़े के ढेर बने लोगों का सिरदर्द

Lucknow : नगर निगम की खुली पोल,कूड़े के ढेर बने लोगों का सिरदर्द

Lucknow : लखनऊ में लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर और अवैध अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया।शिवरी की तर्ज पर हर तीन महीने में कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष मशीनें लगाई जाएंगी।इस योजना से मड़ियांव वासियों को जल्द स्वच्छता और राहत मिलने की उम्मीद है।

Lucknow : नगर निगम की संपत्ति विभाग बैठक में महापौर ने उठाए गंभीर सवाल, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Lucknow : नगर निगम की संपत्ति विभाग बैठक में महापौर ने उठाए गंभीर सवाल, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Lucknow : लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से भूमि, मुकदमे और जनशिकायतों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।महापौर ने कब्जामुक्त कराई गई जमीनों की वर्तमान स्थिति, तारबाड़ और सूचना बोर्ड की स्थापना की जानकारी भी तलब की।बैठक में भूमाफिया से साठगांठ, विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

UP : साम्प्रदायिक आदेश पर योगी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, अफसर सस्पेंड

UP : साम्प्रदायिक आदेश पर योगी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, अफसर सस्पेंड

UP : उत्तर प्रदेश में जाति-धर्म आधारित विवादित आदेश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की।पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक एस.एन. सिंह को निलंबित कर दिया गया है।सीएम योगी ने आदेश को संविधान विरोधी बताते हुए अफसरों को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी।

Mathura :हरियाली तीज को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई,अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

Mathura :हरियाली तीज को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई,अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

Mathura : हरियाली तीज को लेकर मथुरा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया।डिग गेट से जन्मभूमि तक सड़कों और नालों पर बने अतिक्रमण को हटाया गया और जुर्माना भी वसूला गया।यह कार्रवाई श्रद्धालुओं की सुविधा और त्योहार के सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।