1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News in Hindi)

छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, DM-SP ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल |

छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, DM-SP ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल |

लखीमपुर खीरी की छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में सावन के चौथे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों के स्वागत में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुष्पवर्षा की। प्रशासन ने रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रक्षाबंधन पर CM योगी की प्रदेशवासियों को पाती, बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का दिलाया संकल्प

रक्षाबंधन पर CM योगी की प्रदेशवासियों को पाती, बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का दिलाया संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर पर्व की महत्ता और भारतीय संस्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है। सीएम योगी ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, अब 27 अगस्त से 29 अगस्त तक फ्री बस यात्रा: CM Yogi

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, अब 27 अगस्त से 29 अगस्त तक फ्री बस यात्रा: CM Yogi

रक्षाबंधन के मौके पर यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी राहत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्री बस यात्रा की अवधि बढ़ाकर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक कर दी है। महिला यात्री एक सहयोगी के साथ यूपी रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त बसों, सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और यात्री सुविधाओं के भी निर्देश दिए गए हैं।

अखिलेश के ‘P से पंडित, P से पिछड़ा’ बयान पर संजय निषाद का पलटवार

अखिलेश के ‘P से पंडित, P से पिछड़ा’ बयान पर संजय निषाद का पलटवार

गोरखपुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव के ‘P से पंडित, P से पिछड़ा’ बयान पर पलटवार किया। बोले- पिछड़ों का नाम लेते हैं, काम अपना करते हैं।

आजमगढ़ में यूपीएसएसएससी स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

आजमगढ़ में यूपीएसएसएससी स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

आजमगढ़ में यूपीएसएसएससी स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। 6,888 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 5,732 ने परीक्षा दी, जबकि 1,156 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

Water Wastage : इंदिरापुरम में सड़क के बीच बड़ा गड्ढा, 10 दिन से बह रहा पानी

Water Wastage : इंदिरापुरम में सड़क के बीच बड़ा गड्ढा, 10 दिन से बह रहा पानी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास सड़क के बीच बड़ा गड्ढा हादसे का खतरा बना हुआ है। गंगा वाटर पाइपलाइन टूटने से करीब 10 दिनों से पानी बहने और सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत है।

नोएडा में ₹85 करोड़ का फ्लाईओवर, 6 सेक्टरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

नोएडा में ₹85 करोड़ का फ्लाईओवर, 6 सेक्टरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच करीब ₹85 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इससे सेक्टर-148, 149, 150, 151, 152 और 153 को सीधी क्रॉस-एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी मिलेगी। करीब 2 लाख लोगों और 20 गांवों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना से जाम, वाहनों की कतार और आवागमन में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार, बाढ़ और जलभराव पर सीएम योगी सख्त

रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार, बाढ़ और जलभराव पर सीएम योगी सख्त

क्षाबंधन पर सीएम योगी का महिलाओं को उपहार 27 से 28 अगस्त तक यूपी रोडवेज बसों में एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा। बाढ़, जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सख्त निर्देश।

नोएडा में फर्जी एविएशन जॉब रैकेट का खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में फर्जी एविएशन जॉब रैकेट का खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी एविएशन नौकरी और एडमिशन रैकेट का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी डॉक्टर अजय को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी कॉल सेंटर और वेबसाइट के जरिए युवाओं से नौकरी, ट्रेनिंग और एडमिशन के नाम पर पैसे लेने का आरोप है।

गोरखपुर में 10.5 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर GDA की कार्रवाई, सड़क और चहारदीवारी ध्वस्त

गोरखपुर में 10.5 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर GDA की कार्रवाई, सड़क और चहारदीवारी ध्वस्त

गोरखपुर में GDA ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 10.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। जंगल महेताब राय में 7.5 एकड़ और जंगल बेनीमाधव में 3 एकड़ क्षेत्र में बनी सड़क, चहारदीवारी व अन्य निर्माण हटाए गए।

सीएम योगी आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, बाढ़ और त्योहारों की तैयारियों पर रहेगा फोकस

सीएम योगी आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, बाढ़ और त्योहारों की तैयारियों पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें बाढ़, जलभराव, बिजली, नगर विकास, सिंचाई, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: गौतमबुद्धनगर में ऑनलाइन आवेदन का मौका, 24 अगस्त अंतिम तिथि

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: गौतमबुद्धनगर में ऑनलाइन आवेदन का मौका, 24 अगस्त अंतिम तिथि

गौतमबुद्धनगर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत मत्स्य पालकों और पारंपरिक मछुआरा परिवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। खारे पानी में तालाब निर्माण, RAS यूनिट, बैकयार्ड RAS, जलाशयों में मत्स्य अंगुलिका संचय और आजीविका-पोषण सहायता जैसी परियोजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक पात्र लोग 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 95% से अधिक बच्चे सकुशल बरामद, परिवारों से मिलाया

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 95% से अधिक बच्चे सकुशल बरामद, परिवारों से मिलाया

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गुमशुदा और अपहृत लोगों की तलाश में बड़ी सफलता हासिल की है। 1 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 तक दर्ज 3,348 गुमशुदगी के मामलों में 2,962 लोगों को सकुशल बरामद किया गया। वहीं, 650 गुमशुदा बच्चों में से 619 यानी 95.23% बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया गया। पुलिस ने CCTV, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्य, सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र की मदद से ये कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, 12 अस्थाई दुकानें ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, 12 अस्थाई दुकानें ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर चुहड़पुर में 12 अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान तीन काउंटर, एक तख्त और एक टेबल भी जब्त किए गए। तिलपता चौक, रोजा चौक, सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसायटी, जगत फार्म, शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी अतिक्रमण हटाया गया। प्राधिकरण ने यातायात बाधित करने वाले अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही

मथुरा में दूध टैंकर से 2000 लीटर संदिग्ध दूध बरामद, जांच के बाद कराया गया नष्ट

मथुरा में दूध टैंकर से 2000 लीटर संदिग्ध दूध बरामद, जांच के बाद कराया गया नष्ट

मथुरा के राया क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 2000 लीटर दूध से भरे टैंकर की जांच की। प्रारंभिक जांच में दूध में स्टार्च मिलने और फैट कम होने के संकेत मिले। दूध का नमूना राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य का शेष दूध जनहित में नष्ट करा दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।