1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौतमबुद्धनगर में कुपोषण पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को निर्देश

गौतमबुद्धनगर में कुपोषण पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को निर्देश

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर में सीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी ने जिला पोषण समिति की बैठक में कुपोषित बच्चों की निगरानी, आंगनबाड़ी सुविधाओं और पोषण योजनाओं में सुधार के निर्देश दिए।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
गौतमबुद्धनगर में कुपोषण पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को निर्देश

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पोषण और बाल विकास योजनाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। दरसअल, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं से लेकर कुपोषित बच्चों की निगरानी और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं तक कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। सीडीओ ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए।

सैम-मैम श्रेणी के बच्चों की नियमित होगी निगरानी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सैम (गंभीर रूप से कुपोषित) और मैम (मध्यम रूप से कुपोषित) श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजा जाए। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली में सुधार करने पर भी जोर दिया।

टेक होम राशन और हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता पर जोर

बता दें टेक होम राशन और हॉट कुक्ड मील योजना की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। इसमें बच्चों के अलग-अलग आयु वर्ग, कुपोषित बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को शामिल किया गया। उन्होंने आधार फेस मैचिंग और एफआरएस से जुड़े कार्यों को भी समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। पोषण ट्रैकर पर जरूरी जानकारियां समय से दर्ज करने और अभिभावक बैठकों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।

अपार आईडी और मातृ वंदना योजना में तेजी लाने को कहा

बैठक में दिव्यांग बच्चों के सत्यापन, अपार आईडी बनाने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा हुई। सीडीओ ने शेष बच्चों का सत्यापन जल्द पूरा कराने और कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद अंत में उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण बढ़ाने और केंद्रों की बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने को कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड में उद्योगों की नई शुरुआत, 2036 तक बदलेगी तस्वीर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...