1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश-राहुल पर केशव का तीखा प्रहार, कहा- 2047 तक नहीं बनेंगे पीएम

अखिलेश-राहुल पर केशव का तीखा प्रहार, कहा- 2047 तक नहीं बनेंगे पीएम

मेरठ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। बोले- अखिलेश सैफई के प्रधान बनने लायक, 2047 तक राहुल का भी चांस नहीं।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
अखिलेश-राहुल पर केशव का तीखा प्रहार, कहा- 2047 तक नहीं बनेंगे पीएम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और विपक्षी दलों के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी की। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं हैं, वह केवल सैफई के प्रधान बनने लायक हैं। वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक भी उनके प्रधानमंत्री बनने का कोई चांस नहीं है।

अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर साधा निशाना

मेरठ के रामलीला ग्राउंड में आयोजित सामाजिक समरसता यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश के अंदर गुंडागर्दी और बेईमानी का माहौल था। बता दें सपा शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब रहती थी। जिसमें उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में दंगों पर लगाम लगी है और उत्तर प्रदेश में शांति का माहौल बना है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता अब सपा की सत्ता में वापसी नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के राजनीतिक सपने पूरे नहीं होंगे। केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खुशहाली केवल कमल के निशान से ही आएगी।

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमला

केशव मौर्य ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा इसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के कारण विपक्षी दल परेशान हैं।

संसद के विशेष सत्र पर भी किया हमला

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने 30 नवंबर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। मौर्य ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय हित से जुड़े बड़े फैसलों की संभावना से कांग्रेस और सपा खेमे में खलबली मची हुई है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और सपा पर उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम करने का आरोप लगाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी कम करने और देश की आर्थिक एवं रक्षा स्थिति मजबूत होने का दावा किया।

ये भी पढ़ें: 2027 चुनाव से पहले पल्लवी पटेल की ‘रोजगार भागीदारी यात्रा’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...