1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी को LoP बनाने में सपा का साथ, इकरा ने याद दिलाया एहसान

राहुल गांधी को LoP बनाने में सपा का साथ, इकरा ने याद दिलाया एहसान

यूपी चुनाव 2027 (UP Election 2027) से पहले सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस को सहयोग की याद दिलाई। यहां जानिए सीट बंटवारे में 26 सीटों के प्रस्ताव और राहुल गांधी के LoP बनने पर क्या कहा।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
राहुल गांधी को LoP बनाने में सपा का साथ, इकरा ने याद दिलाया एहसान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2027) से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दरसअल, दोनों दल विपक्षी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सीटों की संख्या को लेकर सहमति बनना बाकी है। बता दें शुरुआती बातचीत में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, अधिकारिओं के मुताबिक कांग्रेस 120 सीटों की मांग कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें इस बीच कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस को गठबंधन में पुराने सहयोग की याद दिलाई है। जिसमें उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी Samajwadi Party (SP) ने संसद में कांग्रेस का मजबूती से साथ दिया है। राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद दिलाने में भी सपा की अहम भूमिका रही। ऐसे में कांग्रेस को यूपी विधानसभा चुनाव में भी सहयोग और समझदारी दिखानी चाहिए।

कांग्रेस को जीतने वाली सीटें देना चाहती है सपा

इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि कांग्रेस को ऐसी सीटें दी जाएं, जहां उसके जीतने की संभावना मजबूत हो। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के लिए सीटों की संख्या को लेकर कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गई है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के ‘हम भीख नहीं मांग रहे’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इकरा हसन ने कहा कि सपा ने कांग्रेस के लिए कभी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी ऐसे बयान देने से बचने की अपील की, जिससे गठबंधन में विवाद बढ़े।

26 सीटों के प्रस्ताव में क्या है खास?

सपा के प्रस्ताव में दो ऐसी सीटें शामिल हैं, जहां फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं। इसके अलावा चार सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस 2022 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। बाकी 20 सीटें कांग्रेस की ओर से सुझाई गई सूची में शामिल हैं। वहीं, सपा ने अपने मौजूदा विधायकों वाली पांच सीटों को लेकर समझौता नहीं करने का संकेत दिया है।

2027 चुनाव पर सपा का पूरा फोकस

इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लड़ना चाहती है। पार्टी 2022 की गलतियों को दोहराने के बजाय हर सीट का अलग-अलग आकलन कर रही है। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 347 सीटों पर चुनाव लड़कर 111 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 399 सीटों पर चुनाव लड़कर केवल दो सीटें जीत पाई थी। अब देखना होगा कि 2027 के चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच सीटों का समझौता किस फॉर्मूले पर होता है।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में 2.30 लाख सैनी मतदाता, सभी दलों की नजरें टिकी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...