1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के यात्रियों को बड़ी राहत, चार स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल हुआ जारी

लखनऊ के यात्रियों को बड़ी राहत, चार स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल हुआ जारी

रेलवे ने 26 से 30 नवंबर के बीच लखनऊ होकर चार स्पेशल ट्रेनें (Special Train) चलाने का फैसला किया है। लखनऊ-बनारस और बनारस-देहरादून एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव होगा।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
लखनऊ के यात्रियों को बड़ी राहत, चार स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल हुआ जारी

Uttar Pradesh News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 से 30 नवंबर के बीच लखनऊ होकर चार त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। बता दें ये ट्रेनें छपरा, सहरसा और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल व अमृतसर के बीच चलाई जाएंगी। दरसअल, इनका संचालन एकतरफा यात्रा के लिए किया जाएगा। इससे त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने इन सभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ मंडल में सब-वे निर्माण और रेलवे ट्रैक पर गर्डर लॉन्चिंग व डी-लॉन्चिंग (Launching and De-launching) के काम के कारण कुछ नियमित ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। 27 नवंबर से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

26 नवंबर को चलेगी छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन (05013) 26 नवंबर को शाम 5 बजे छपरा से रवाना होगी। यह गोरखपुर और गोंडा होते हुए 27 नवंबर की सुबह 4:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से कानपुर सेंट्रल, टूंडला और गाजियाबाद के रास्ते दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

सहरसा से अमृतसर और आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन

सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन (05595) 30 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से चलेगी। यह अगले दिन सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी और हरदोई, बरेली, मुरादाबाद व दिल्ली होते हुए रात 10:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीं, सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05599) 28 नवंबर को रात 10 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह 29 नवंबर को दोपहर 3:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी और बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होते हुए 30 नवंबर की रात 2:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05531) 28 नवंबर को रात 10:55 बजे दरभंगा से रवाना होगी। गोरखपुर और अयोध्या धाम होते हुए 29 नवंबर को दोपहर 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए रात 9:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

लखनऊ-बनारस और देहरादून एक्सप्रेस के समय में बदलाव

रेलवे के अनुसार, रूपामऊ-रायबरेली और कुंदनगंज-बछरावां के बीच सब-वे निर्माण और गर्डर संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसके चलते 27 नवंबर और 4 दिसंबर को ट्रेन संख्या 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस 60 मिनट देरी से रवाना होगी। निगोहां में भी इसे 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसी तरह 27, 29 नवंबर और 4 व 6 दिसंबर को ट्रेन संख्या 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस को रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें: बाराबंकी में विकास प्राधिकरण की तैयारी शुरू, 402 पंचायतें होंगी शामिल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...