पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों ने मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया संदेश
पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों ने मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया संदेश
संभावित बाढ़ को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने 44 जिलों के डीएम को दिए सख्त निर्देश
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की समीक्षा: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने दिए सख्त निर्देश, सभी वार्डों में 100% डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के आदेश
KGMU लखनऊ के 22वें दीक्षांत समारोह में 1707 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं और 20 विद्यार्थियों को 54 पदकों से सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवा चिकित्सकों को सेवा, संवेदना और अनुसंधान के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण और 200 बालिकाओं का HPV टीकाकरण भी कराया गया।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सड़क निर्माण, नई परियोजनाओं, सड़क सुरक्षा, धार्मिक पर्यटन और भविष्य की कनेक्टिविटी योजनाओं पर चर्चा हुई। सरकार ने विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क विकसित करने और परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।
कानपुर-लखनऊ 6 लेन एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण किया गया। 4,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 40 मिनट रह जाएगा। इसके साथ हरदोई-लखनऊ NH पैकेज-4 का उद्घाटन और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया गया। परियोजना से कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, डिफेंस कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
लखनऊ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में यूपी विजिलेंस ने रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद और कई चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। विजिलेंस अब संपत्तियों के आय स्रोत की जांच कर रही है।
लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन की नई टीम के गठन को लेकर चल रही डेडलाइन संबंधी खबरों को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक निर्णय व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिए जाते हैं और जल्द ही नई टीम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं और सुल्तानपुर में 819 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वाराणसी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
लखनऊ के जन भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के तहत आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में आम उत्पादन, निर्यात, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों, एफपीओ और अधिकारियों को आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सम्मेलन में आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच कई एमओयू भी हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।
लखनऊ के जन भवन में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार साझा किए गए तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने और समावेशी विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे, जहां वे रोड शो, संगठनात्मक बैठकें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद शुक्रवार को छह प्रमुख विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन, बजट, विकास परियोजनाओं, भर्ती प्रक्रिया, रिक्त पदों और लंबित कार्ययोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।