1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्य सचिव से पीसीएस संवर्ग से प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव से पीसीएस संवर्ग से प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों ने मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया संदेश

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
मुख्य सचिव से पीसीएस संवर्ग से प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से पीसीएस संवर्ग से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की।

मुख्य सचिव ने कहा कि आईएएस अधिकारी के रूप में उनकी नई भूमिका प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनसेवा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने अधिकारियों से अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव का प्रभावी उपयोग करते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति वर्षों की कठिन मेहनत, समर्पण, अनुभव और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।

इस अवसर पर पदोन्नत आईएएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे शासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी, निष्पक्षता, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...