1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttar Pradesh News: असोथर में जुटे हजारों किसान, राकेश टिकैत ने MSP और गन्ने का भाव ₹500 करने की मांग पर सरकार को घेरा

Uttar Pradesh News: असोथर में जुटे हजारों किसान, राकेश टिकैत ने MSP और गन्ने का भाव ₹500 करने की मांग पर सरकार को घेरा

Uttar Pradesh News: यूपी के फतेहपुर जिले के असोथर में किसान महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने गन्ने का भाव 500 रुपये करने, MSP पर गेहूं-धान की खरीद और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
Uttar Pradesh News: असोथर में जुटे हजारों किसान, राकेश टिकैत ने MSP और गन्ने का भाव ₹500 करने की मांग पर सरकार को घेरा

Uttar Pradesh News: फतेहपुर जिले के असोथर मंडी समिति में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, गेहूं और धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित करने तथा किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

ट्रैक्टर चलाकर महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत

असोथर के प्रताप नगर तिराहे से ट्रैक्टर चलाकर मंडी समिति पहुंचे राकेश टिकैत का किसानों ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही, किसान महापंचायत में करीब 10 हजार किसानों और महिला कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया। जिसमें कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, कृषि लागत और खेती को लाभकारी बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है।

गन्ने का रेट 500 रुपये करने की मांग

बता दें महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पाते, जिससे खेती की लागत बढ़ती है और किसानों की परेशानी भी बढ़ जाती है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और गेहूं-धान की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही, टिकैत ने यह भी कहा कि यदि खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनी रही, तो किसान खेती छोड़ने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने कृषि लागत कम करने और किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने पर भी जोर दिया है।

खेती में बड़े पूंजीपतियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता

जानकारी के लिए बता दें किसान नेता ने अडानी समूह का जिक्र करते हुए कृषि क्षेत्र में बड़े पूंजीपतियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। जिसमें उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने की जरूरत बताई। जिसमें महापंचायत में संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, नरसिंह पटेल, अनुज सिंह और दीपू मिश्रा समेत भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/agra-mlc-teacher-constituency-aakash-agarwal-win-claim-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...