Lucknow News in Hindi

सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं और सुल्तानपुर में 819 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वाराणसी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026: आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच संवाद, राज्यपाल ने दिए अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026: आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच संवाद, राज्यपाल ने दिए अहम निर्देश

लखनऊ के जन भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के तहत आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में आम उत्पादन, निर्यात, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों, एफपीओ और अधिकारियों को आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सम्मेलन में आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच कई एमओयू भी हुए।

लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत

लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लखनऊ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

लखनऊ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।

जन भवन में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

जन भवन में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ के जन भवन में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार साझा किए गए तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने और समावेशी विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।

लखनऊ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा, कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लखनऊ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा, कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे, जहां वे रोड शो, संगठनात्मक बैठकें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ACS CM संजय प्रसाद की समीक्षा बैठक, छह विभागों की योजनाओं, भर्ती और विकास कार्यों का होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार

ACS CM संजय प्रसाद की समीक्षा बैठक, छह विभागों की योजनाओं, भर्ती और विकास कार्यों का होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद शुक्रवार को छह प्रमुख विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन, बजट, विकास परियोजनाओं, भर्ती प्रक्रिया, रिक्त पदों और लंबित कार्ययोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

लखनऊ में छह विभागों की समीक्षा करेंगे ACS संजय प्रसाद, योजनाओं और भर्ती प्रक्रिया की होगी पड़ताल

लखनऊ में छह विभागों की समीक्षा करेंगे ACS संजय प्रसाद, योजनाओं और भर्ती प्रक्रिया की होगी पड़ताल

लखनऊ में शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद छह प्रमुख विभागों की समीक्षा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन, बजट, विकास परियोजनाओं, भर्ती प्रक्रिया और लंबित कार्ययोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी।

योगी सरकार की नई शिक्षा नीति और वैश्विक पहचान का असर

योगी सरकार की नई शिक्षा नीति और वैश्विक पहचान का असर

लखनऊ विश्वविद्यालय को सत्र 2026-27 के लिए 77 देशों से 3421 आवेदन मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय आवेदनों में 64% की वृद्धि दर्ज हुई, जिससे उत्तर प्रदेश की वैश्विक शिक्षा पहचान मजबूत हुई।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, किसानों और गरीब परिवारों को मिली बड़ी सौगात

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, किसानों और गरीब परिवारों को मिली बड़ी सौगात

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों और गरीब परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। चना, मसूर और सरसों की एमएसपी खरीद अवधि 15 दिन बढ़ाकर 8 जुलाई तक कर दी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश के लिए 6.18 लाख से अधिक नए ग्रामीण आवासों को मंजूरी दी गई है।

नाबार्ड लखनऊ में एफपीओ कृषि चुनौतियों पर मंथन, राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

नाबार्ड लखनऊ में एफपीओ कृषि चुनौतियों पर मंथन, राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ नाबार्ड में एफपीओ कृषि चुनौतियों पर आयोजित बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि तकनीक को सीधे किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने एफपीओ को सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाने की बात कही। साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक समेत तीन गिरफ्तार

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक समेत तीन गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में पुलिस ने बिल्डिंग मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, वरिष्ठ नेताओं के साथ लिया जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, वरिष्ठ नेताओं के साथ लिया जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा राहत कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

अलीगंज अग्निकांड: 2016 में ध्वस्तीकरण आदेश निरस्त होने पर उठे गंभीर सवाल

अलीगंज अग्निकांड: 2016 में ध्वस्तीकरण आदेश निरस्त होने पर उठे गंभीर सवाल

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद 2016 में भवन के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त किए जाने का मामला सामने आया है। वर्ष 1980 से चले आ रहे इस भवन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड अब प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

लखनऊ के अलीगंज में दुकान में भीषण आग, कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी

लखनऊ के अलीगंज में दुकान में भीषण आग, कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर भी आ गया। धुएं और लपटों के बीच छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।