Waterlogging Problem: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान स्थित मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में सड़क की बदहाली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरसअल, यहां मुख्य मार्ग पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है। जिसके वजह से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और नालियों का गंदा पानी बहने से पूरा रास्ता कीचड़ से भर गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें मोहिउद्दीनपुर के मुख्य मार्ग की हालत ऐसी है कि लोगों को सड़क पर चलने के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। ऐसे में लोगों को इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले राहगीरों को हो रही है। बच्चों को कीचड़ से भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि, आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

दरसअल, सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिससे स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों का आरोप है कि खराब सड़क और जलभराव की समस्या के कारण दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वे सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (PWD) के चक्कर काट चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसमें अब स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क बनवाने और नालियों के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/lakhimpur-kheri-omni-van-gas-cylinder-blast-fire-latest-news/