1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के मां भगवती मंदिर में आज साध्वी ऋतंभरा के सान्निध्य में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक आयोजन में लगभग 3000 महिलाओं की सहभागिता प्रस्तावित है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज साध्वी ऋतंभरा के सान्निध्य में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 3000 महिलाओं की सहभागिता रहेगी, जो मां शक्ति की उपासना एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनेंगी।

साध्वी ऋतंभरा ने राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक जनजागरण एवं धार्मिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज उनके नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम नारी शक्ति, सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक एकता का संदेश देगा।

धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...