Shri Ram Janmabhoomi News in Hindi

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले पर ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक, जांच रिपोर्ट में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले पर ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक, जांच रिपोर्ट में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक हुई। बैठक में जांच की प्रगति, इस्तीफों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं SIT की प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

श्रीराम मंदिर दान प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश, बोले- आस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

श्रीराम मंदिर दान प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश, बोले- आस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है और लोगों से जांच पूरी होने तक संयम रखने तथा राजनीतिक बयानबाजी से बचने की अपील की।

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वित्तीय जानकारी देने से किया इनकार, एसआईटी जांच का दिया हवाला

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वित्तीय जानकारी देने से किया इनकार, एसआईटी जांच का दिया हवाला

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष जांच दल की जांच का हवाला देते हुए जिला प्रशासन को वित्तीय जानकारी देने से इनकार कर दिया है। मामले में दान, जमीन खरीद और बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। रिपोर्ट सरकार तक पहुंच चुकी है और विभिन्न स्तरों पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच हो रही है।

अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर महंत कमल नयन दास का बयान, कहा- असली जांच भगवान करेंगे

अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर महंत कमल नयन दास का बयान, कहा- असली जांच भगवान करेंगे

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी विवाद पर महंत कमल नयन दास ने बयान देते हुए कहा कि इस मामले की असली जांच भगवान करेंगे। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है। महंत ने बिना नाम लिए कुछ लोगों की जीवनशैली पर भी टिप्पणी की और कहा कि गलत कार्य करने वालों को अंततः न्याय मिलेगा।

राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के मां भगवती मंदिर में आज साध्वी ऋतंभरा के सान्निध्य में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक आयोजन में लगभग 3000 महिलाओं की सहभागिता प्रस्तावित है।