अयोध्या: जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर उपचार, स्वच्छता एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान, आयुष्मान भारत योजना तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए तथा अस्पतालों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।