1. हिन्दी समाचार
  2. टॉप न्यूज़

टॉप न्यूज़ (Top News in Hindi)

वाराणसी में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा

वाराणसी में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा

वाराणसी में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और श्रावण मास की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन, प्रमुख परियोजनाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं और सुल्तानपुर में 819 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वाराणसी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले पर ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक, जांच रिपोर्ट में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले पर ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक, जांच रिपोर्ट में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक हुई। बैठक में जांच की प्रगति, इस्तीफों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं SIT की प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण को लेकर 07 जुलाई को रूट डायवर्जन लागू

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण को लेकर 07 जुलाई को रूट डायवर्जन लागू

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण को देखते हुए 07 जुलाई को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किया गया है। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश: खेलों से सशक्त होगा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश: खेलों से सशक्त होगा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान, सरकारी नौकरी और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही, खेलों को नशामुक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026: आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच संवाद, राज्यपाल ने दिए अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026: आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच संवाद, राज्यपाल ने दिए अहम निर्देश

लखनऊ के जन भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के तहत आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में आम उत्पादन, निर्यात, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों, एफपीओ और अधिकारियों को आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सम्मेलन में आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच कई एमओयू भी हुए।

जन भवन में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

जन भवन में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ के जन भवन में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार साझा किए गए तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने और समावेशी विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।

मैनपुरी में लेबर दिलाने के नाम पर ठेकेदार से ढाई लाख की कथित ठगी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मैनपुरी में लेबर दिलाने के नाम पर ठेकेदार से ढाई लाख की कथित ठगी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मैनपुरी में ईंट भट्ठे के लिए लेबर उपलब्ध कराने के नाम पर एक ठेकेदार से ढाई लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एडवांस लेने के बाद आरोपी ने न तो लेबर भेजी और न ही संपर्क किया। शिकायत के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

गाजियाबाद के लोनी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद के लोनी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के डिकॉय ऑपरेशन के बाद भ्रूण लिंग जांच का खुलासा हुआ है। संयुक्त टीम ने प्रकाश अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी कर मशीनें सील कर दीं और पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोपी से वकील को मिली फीस को अपराध की कमाई नहीं कहा जा सकता : इलाहाबाद हाई कोर्ट 

आरोपी से वकील को मिली फीस को अपराध की कमाई नहीं कहा जा सकता : इलाहाबाद हाई कोर्ट 

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि आरोपी द्वारा वकील को दी गई पेशेवर फीस को केवल भुगतान के आधार पर अपराध की आय नहीं माना जा सकता, जब तक वकील की आपराधिक भूमिका साबित न हो।

सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का कार्य शुरू करने के निर्देश

सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का कार्य शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर मंडल में लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं और वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने 15 जुलाई तक सभी योजनाओं को स्वीकृति एवं धनराशि जारी करने तथा 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता और समयबद्ध मॉनीटरिंग पर विशेष जोर दिया।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026: मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026: मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रामपुर में विकास की बड़ी सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 690 करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

रामपुर में विकास की बड़ी सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 690 करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे 690 करोड़ रुपये की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मौसम खराब होने के बावजूद प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

लखनऊ में सीएम योगी का जनता दर्शन, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

लखनऊ में सीएम योगी का जनता दर्शन, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। सरकार ने जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।

सीएम योगी का ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू, हर बच्चे को शिक्षा का लक्ष्य

सीएम योगी का ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू, हर बच्चे को शिक्षा का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जो 15 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने और 100% नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है। इस अभियान के तहत ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।