UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) की तैयारियों में जुटी बीजेपी अब संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। बता दें 16 और 17 नवंबर को मथुरा में होने वाली दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में मिले सियासी झटके के बाद पार्टी अब संगठन की कमजोरियों को दूर करने और जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में बीजेपी 16 और 17 नवंबर को मथुरा में ब्रज क्षेत्र की एक बड़ी संगठनात्मक बैठक आयोजित करने जा रही है। इस दो दिवसीय बैठक में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और उनके चारों सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
बता दें दें मथुरा में होने वाली बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह और जेपीएस राठौर भी शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश बीजेपी की कोर कमेटी की विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी।
बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव 2027 (Assembly Election 2027) की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी का फोकस संगठन, सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर है। इसके साथ ही उन कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश होगी, जो लंबे समय से संगठन और सरकार से अपनी अपेक्षाएं पूरी नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के नतीजों से सबक लेते हुए बीजेपी अब क्षेत्रवार राजनीतिक और जातीय समीकरणों का आकलन कर रही है। जिसमें पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों से फीडबैक लेकर अपनी रणनीति में बदलाव करने की तैयारी में है।
मथुरा की यह बैठक बीजेपी के मिशन यूपी 2027 के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। इसमें होने वाला मंथन आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की संगठनात्मक दिशा और रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़ें: यूपी में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 38 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर
