1. हिन्दी समाचार
  2. टॉप न्यूज़

टॉप न्यूज़ (Top News in Hindi)

सीएम योगी का बड़ा बयान: ‘मूल्यों और आदर्शों की राजनीति से शून्य से शिखर तक पहुंची भाजपा’

सीएम योगी का बड़ा बयान: ‘मूल्यों और आदर्शों की राजनीति से शून्य से शिखर तक पहुंची भाजपा’

गोरखपुर में भाजपा महानगर इकाई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के दम पर शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि 1985 में मात्र दो लोकसभा सीटों वाली भाजपा आज केंद्र सहित 21 राज्यों में सरकार चला रही है।

नोएडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का करेंगे शिलान्यास

नोएडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान लगभग 6700 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत होगी।

इटावा में भारत तिवारी को श्रद्धांजलि, ब्राह्मण समाज ने निकाला विशाल कैंडल मार्च

इटावा में भारत तिवारी को श्रद्धांजलि, ब्राह्मण समाज ने निकाला विशाल कैंडल मार्च

बिहार में भारत तिवारी की हत्या के विरोध में इटावा में ब्राह्मण समाज महासभा ने विशाल कैंडल मार्च निकाला। हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल होकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वित्तीय जानकारी देने से किया इनकार, एसआईटी जांच का दिया हवाला

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वित्तीय जानकारी देने से किया इनकार, एसआईटी जांच का दिया हवाला

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष जांच दल की जांच का हवाला देते हुए जिला प्रशासन को वित्तीय जानकारी देने से इनकार कर दिया है। मामले में दान, जमीन खरीद और बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। रिपोर्ट सरकार तक पहुंच चुकी है और विभिन्न स्तरों पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच हो रही है।

गोरखपुर समेत पूर्वांचल के दौरे पर आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन दिनों तक रहेंगे व्यस्त

गोरखपुर समेत पूर्वांचल के दौरे पर आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन दिनों तक रहेंगे व्यस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे, जिसकी शुरुआत संत कबीर नगर से होगी। दौरे के दौरान वह संत कबीर नगर, देवरिया और गोरखपुर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न जनसभाओं, उद्घाटन कार्यक्रमों और भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे।

नाबार्ड लखनऊ में एफपीओ कृषि चुनौतियों पर मंथन, राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

नाबार्ड लखनऊ में एफपीओ कृषि चुनौतियों पर मंथन, राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ नाबार्ड में एफपीओ कृषि चुनौतियों पर आयोजित बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि तकनीक को सीधे किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने एफपीओ को सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाने की बात कही। साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

ग्रामीण डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, बीएसएनएल का 259 रुपये वाला रूरल एंट्री प्लान लॉन्च

ग्रामीण डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, बीएसएनएल का 259 रुपये वाला रूरल एंट्री प्लान लॉन्च

बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 259 रुपये का रूरल एंट्री प्लान लॉन्च किया है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। भारतनेट परियोजना के तहत गांवों में फाइबर नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। साथ ही भारतनेट उद्यमी योजना से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

लखनऊ अग्निकांड के बाद अयोध्या में सुरक्षा जांच तेज, कोचिंग संस्थानों का हुआ निरीक्षण

लखनऊ अग्निकांड के बाद अयोध्या में सुरक्षा जांच तेज, कोचिंग संस्थानों का हुआ निरीक्षण

लखनऊ अग्निकांड के बाद अयोध्या प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अलीगंज अग्निकांड: 2016 में ध्वस्तीकरण आदेश निरस्त होने पर उठे गंभीर सवाल

अलीगंज अग्निकांड: 2016 में ध्वस्तीकरण आदेश निरस्त होने पर उठे गंभीर सवाल

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद 2016 में भवन के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त किए जाने का मामला सामने आया है। वर्ष 1980 से चले आ रहे इस भवन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड अब प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

लखनऊ अग्निकांड: भीषण आग में 12 से अधिक की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

लखनऊ अग्निकांड: भीषण आग में 12 से अधिक की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय छात्र-छात्राओं ने जान बचाने के लिए इमारत से कूदकर और बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डीजीपी,

लखनऊ के अलीगंज में दुकान में भीषण आग, कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी

लखनऊ के अलीगंज में दुकान में भीषण आग, कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर भी आ गया। धुएं और लपटों के बीच छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से वर्षा ऋतु में सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से वर्षा ऋतु में सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को वर्षा ऋतु एवं चातुर्मास की शुभकामनाएं देते हुए मानसून के दौरान सतर्क और सजग रहने की अपील की है। उन्होंने आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि तथा नदियों एवं जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जनसहयोग से ही सुरक्षा एवं राहत संबंधी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, नकद सहायता बढ़ी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, नकद सहायता बढ़ी

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नकद प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 64 हजार रुपये कर दी गई है, जबकि सामग्री मद की राशि घटाकर 21 हजार रुपये की गई है। यह बदलाव सामग्री की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

CM योगी ने 4901 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी, मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ से जुड़े 13 मार्ग होंगे विकसित

CM योगी ने 4901 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी, मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ से जुड़े 13 मार्ग होंगे विकसित

गोंडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4901.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी। मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ, मखौड़ा धाम और अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्ग विकसित किए जाएंगे।

डीएफसी कॉरिडोर पर कारों से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

डीएफसी कॉरिडोर पर कारों से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

फिरोजाबाद के रूपसपुर के पास डीएफसी कॉरिडोर पर कारों से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई। छह दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।