प्रयागराज में CM योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट देने का भी ऐलान किया।
प्रयागराज में CM योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट देने का भी ऐलान किया।
लखनऊ में AAP की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। संजय सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के साथ सितंबर से कार्यकर्ता सम्मेलन और अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनयात्रा की घोषणा की।
गोरखपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी सह-प्रभारी अभिषेक दत्त ने ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क तेज कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। रामघाट पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया, पीड़ितों से बातचीत की और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक ₹24,795.52 करोड़ राजस्व अर्जित किया। पिछले साल की समान अवधि से ₹2,457.90 करोड़ अधिक आय हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। CM योगी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का लोकार्पण, स्मारिका का विमोचन और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर पर्व की महत्ता और भारतीय संस्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है। सीएम योगी ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
गोरखपुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव के ‘P से पंडित, P से पिछड़ा’ बयान पर पलटवार किया। बोले- पिछड़ों का नाम लेते हैं, काम अपना करते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए मंत्रियों को जिलों का नोडल प्रभारी बनाया है। मंत्री आवंटित जिलों में रात्रि प्रवास कर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को रामपुर पहुंचेंगे। वह जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से नियमों के तहत मुलाकात करेंगे।
बिजनौर के नहटौर विधानसभा क्षेत्र स्थित झालू चौराहे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का विधायक ओम कुमार ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल भी वितरित किए गए। विधायक ने भगवान शिव से सभी कांवड़ियों की मंगलमय और सुखद यात्रा की कामना की।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने हरिद्वार के भूपतवाला में वैश्य युवा समिति द्वारा निर्मित 50 कमरों की धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध सुंदरकांड व्याख्याता श्री अजय याग्निक के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर प्रभु का आशीर्वाद लिया और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को आज़मगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क धंसने का मामला सामने आया है। कानपुर से लखनऊ की ओर कोरारी के पास बारिश के कारण करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोरखपुर में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।