1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान ने बयां किया जेल का दर्द, कहा- 28 किलो वजन घट गया

आजम खान ने बयां किया जेल का दर्द, कहा- 28 किलो वजन घट गया

जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने जेल में खराब खाना देने, 28 किलो वजन घटने और ईडी-पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए। रिक्शा चलाने वाले बयान से भी चर्चा हुई शुरू।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
आजम खान ने बयां किया जेल का दर्द, कहा- 28 किलो वजन घट गया

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए आजम खान ने जेल में बिताए अपने दिनों और वहां मिले कथित व्यवहार को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें बेहद खराब खाना दिया जाता था, जिसे शायद कोई आवारा कुत्ता भी नहीं खाए। इसके साथ ही उन्होंने ईडी और पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने सुनाई आपबीती

जानकारी के लिए बता दें बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होने के बाद आजम खान रामपुर पहुंचे। वहीं, आज गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जेल में अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की। आजम खान ने कहा कि जेल में उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को 11×7 फुट की छोटी कोठरी में 20 से 24 घंटे तक बंद रखा जाता था। जिसमें उन्होंने दावा किया कि जेल में रहने के दौरान उनका वजन 98 किलो से घटकर 70 किलो रह गया। यानी उनका करीब 28 किलो वजन कम हो गया। आजम खान ने जेल प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि जेलों में सरकारी फंड खर्च होने के बावजूद कैदियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

ईडी और पुलिसकर्मियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप

आजम खान ने आरोप लगाया है कि ईडी की कार्रवाई के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने मुरादाबाद से आए पुलिसकर्मियों पर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन पर मुर्गियों, बकरियों, भैंसों और फर्नीचर की चोरी जैसे आरोप लगाए गए। आजम खान के मुताबिक, एक मामले में 21 साल की जेल और 36 लाख रुपये जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

बोले- पहले पता होता तो रिक्शा चला लेता

मीडिया से बातचीत में आजम खान ने भावुक होते हुए कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता कि पढ़ाई पूरी करने और विश्वविद्यालय बनाने के बाद ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, तो वह जेल जाने के बजाय रिक्शा चलाना पसंद करते। साथ ही, उन्होंने कहा कि आजादी से बड़ा कोई खजाना नहीं है।

धर्म और जाति पर चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

आजम खान ने आगामी चुनावों (Upcoming Elections) को लेकर भी अपनी राय रखी। जिसमें उन्होंने कहा कि परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और भविष्य में चुनाव धर्म या जाति के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। लोगों को समझ आने लगा है कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले ही वास्तव में धर्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सड़क सफाई में लापरवाही, ग्रेटर नोएडा में दो कंपनियों पर हुई कार्रवाई

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...