1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क सफाई में लापरवाही, ग्रेटर नोएडा में दो कंपनियों पर हुई कार्रवाई

सड़क सफाई में लापरवाही, ग्रेटर नोएडा में दो कंपनियों पर हुई कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा में सड़क सफाई के दौरान धूल उड़ने पर प्राधिकरण ने दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीन दिन में जवाब मांगा, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
सड़क सफाई में लापरवाही, ग्रेटर नोएडा में दो कंपनियों पर हुई कार्रवाई

Greater Noida News: शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को काबू करने और सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं, इसी बीच सड़कों की सफाई के दौरान लापरवाही बरतने वाली दो कंपनियों पर प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों (Mechanical Sweeping Machines) से सफाई करते समय पानी का छिड़काव नहीं किए जाने और धूल उड़ने की शिकायत मिलने पर दोनों कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के लिए बता दें यह कार्रवाई प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने की है। वहीं, प्राधिकरण ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।

किन कंपनियों पर हुई कार्रवाई

बता दें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के मुताबिक, 18 नवंबर 2026 को मैसर्स एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड और मैसर्स यदुवंशी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें ये दोनों कंपनियां शहर में ट्रक माउंटेड मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों Truck-(Mounted Mechanical Sweeping Machines) के संचालन, रखरखाव और सड़कों की यांत्रिक सफाई का काम करती हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली थी कि मशीनों से सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इसके कारण मशीनों के पीछे धूल का गुबार उठ रहा है और आसपास के इलाकों में प्रदूषण फैल रहा है।

नियमों की अनदेखी पर प्राधिकरण सख्त

प्राधिकरण का कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के निर्देशों के अनुसार सड़कों की सफाई से पहले पानी का छिड़काव करना और सफाई के दौरान जरूरी सावधानियां बरतना अनिवार्य है। इसके बावजूद लापरवाही सामने आने पर दोनों कंपनियों पर कुल दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह रकम कंपनियों के आगामी बिलों से काटकर वसूल की जाएगी।

प्रदूषण फैलाने वालों को नहीं मिलेगी छूट

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने साफ कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति या फर्म को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने कंपनियों को सफाई कार्य के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर हादसे पर सीएम योगी सख्त, सपा को दी कड़ी चेतावनी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...