Noida Traffic News in Hindi

नोएडा में AI से मिलेगी ट्रैफिक जाम की जानकारी, Google Maps से जोड़ा जाएगा सिस्टम

नोएडा में AI से मिलेगी ट्रैफिक जाम की जानकारी, Google Maps से जोड़ा जाएगा सिस्टम

नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए AI आधारित सिस्टम तैयार करने की योजना है। इसे Google Maps और मौजूदा ISTMS से जोड़कर रियल टाइम के साथ पुराने ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण किया जाएगा। इससे जाम वाले स्थानों, समय और संभावित कारणों की पहचान कर ट्रैफिक प्रबंधन की योजना बनाने में मदद मिल सकती है।

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले ट्रैफिक प्लान जारी, 25 सितंबर को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले ट्रैफिक प्लान जारी, 25 सितंबर को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले UP International Trade Show 2026 को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है। 25 सितंबर को वीआईपी मूवमेंट के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, एक्सपो मार्ट और आसपास के कई मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Noida Authority का बड़ा फैसला: पर्थला गोलचक्कर पर जाम होगा खत्म, सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बनेगा 6 लेन अंडरपास

Noida Authority का बड़ा फैसला: पर्थला गोलचक्कर पर जाम होगा खत्म, सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बनेगा 6 लेन अंडरपास

Noida Authority ने पर्थला गोलचक्कर पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सिग्नेचर ब्रिज के नीचे 6 लेन अंडरपास बनाने की योजना को मंजूरी दी है। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 710 मीटर लंबा अंडरपास छिजारसी-सोरखा रूट और FNG कॉरिडोर के ट्रैफिक को राहत देगा। निर्माण पूरा होने में करीब 18 महीने लगने का अनुमान है।

सेक्टर-126 में बनेगी मॉडल रोड, ₹2.83 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर

सेक्टर-126 में बनेगी मॉडल रोड, ₹2.83 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर

नोएडा के सेक्टर-126 में करीब ₹2.83 करोड़ की लागत से 450 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी मॉडल रोड विकसित की जाएगी। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और नालियां बनाई जाएंगी, जबकि फुटपाथ पर ग्रेनाइट और टैक्टाइल टाइल्स लगाए जाएंगे। इससे ट्रैफिक, पैदल आवागमन और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में सुधार की उम्मीद है।

पुस्ता रोड पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

पुस्ता रोड पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

नोएडा की पुस्ता रोड पर प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए कब्जे हटाए। कार्रवाई से ट्रैफिक और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।