Mathura Police Transfer: यूपी के मथुरा जिले में SSP श्लोक कुमार ने देर रात तबादला आदेश जारी किए गए है। एक निरीक्षक और 28 उपनिरीक्षकों की तैनाती बदल दी गई है। यहां जानें पूरा मामला।
Mathura Police Transfer: यूपी के मथुरा जिले में SSP श्लोक कुमार ने देर रात तबादला आदेश जारी किए गए है। एक निरीक्षक और 28 उपनिरीक्षकों की तैनाती बदल दी गई है। यहां जानें पूरा मामला।
मथुरा के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में श्रीकृष्ण अखंड ज्योति और दिव्य शिला का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। 6 दिसंबर की प्रस्तावित कार सेवा के मद्देनजर शुरू हुई इस रथयात्रा में संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
वृंदावन के स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह में ब्रजरज उत्सव 2026 की शुरुआत हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से हुई। प्रस्तुति में गंगा के अवतरण, पौराणिक प्रसंगों और नदी प्रदूषण की समस्या को दर्शाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 24 अक्टूबर से मथुरा के धौलीप्याऊ में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।
मथुरा में नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। सहायक आयुक्त जतिन कुमार सिंह के निर्देश पर दुकानों से नमूने लिए जा रहे हैं। विभाग ने मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 7 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, बढ़ते अपराध और संवेदनशील जिलों की स्थिति पर चर्चा होगी। मथुरा में भू-माफिया, अवैध कब्जे और अपराध से जुड़ी शिकायतों को लेकर भी समीक्षा होने की संभावना है।
मथुरा में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया आयोग, वेतन बोर्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा, यात्रा रियायत, प्रेस क्लब और आवासीय योजना सहित विभिन्न मांगें ज्ञापन में शामिल रहीं।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम में NAMASTE योजना के तहत सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और सेफ्टी किट दी गई, जबकि मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य जांच की गई। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन किया। संबोधन में उन्होंने अयोध्या, आस्था, बाबर-औरंगजेब और डबल इंजन सरकार को लेकर कई बातें कहीं।
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 7,240 लाभार्थियों को आवास योजनाओं की सहायता राशि के साथ विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र, चेक और ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। इस दौरान ब्रजभूमि और भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पुस्तक 'ECHOES OF DIVINITY' का विमोचन भी हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर 2026 को मथुरा-वृंदावन के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह वृंदावन में विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर गो-पूजन और दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मथुरा-वृंदावन के प्रस्तावित रूट और पवन हंस हेलीपैड का निरीक्षण कर सफाई, प्रकाश, अतिक्रमण हटाने, वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
मथुरा के राया क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 2000 लीटर दूध से भरे टैंकर की जांच की। प्रारंभिक जांच में दूध में स्टार्च मिलने और फैट कम होने के संकेत मिले। दूध का नमूना राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य का शेष दूध जनहित में नष्ट करा दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों और ब्रजवासी स्वीट्स से बूंदी, बूंदी लड्डू और बटर टोस्ट के कुल 5 नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
हरियाली तीज 2026 को लेकर मथुरा-वृंदावन में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना के बीच सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पार्किंग और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।
वृंदावन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ब्रज क्षेत्रीय बैठक आयोजित हुई। संगठन ने अगले 30 दिनों में पुनर्गठन और सितंबर में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को लेकर अधिकार जागरूकता यात्रा का फैसला लिया।