1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वतंत्रता दिवस से पहले मथुरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई और बटर टोस्ट के 5 नमूने लिए

स्वतंत्रता दिवस से पहले मथुरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई और बटर टोस्ट के 5 नमूने लिए

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों और ब्रजवासी स्वीट्स से बूंदी, बूंदी लड्डू और बटर टोस्ट के कुल 5 नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
स्वतंत्रता दिवस से पहले मथुरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई और बटर टोस्ट के 5 नमूने लिए

मथुरा।  स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मथुरा जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से मिठाई और खाद्य सामग्री के कुल पांच नमूने एकत्र किए गए।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आयुक्त और जिलाधिकारी मथुरा के निर्देशों के अनुपालन में की गई। अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित हुआ।

 इन स्थानों से लिए गए खाद्य नमूने

खाद्य सचलदल ने लक्ष्मीनगर स्थित सोना मिठाई से बूंदी लड्डू का नमूना लिया। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड से बूंदी, गोवर्धन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू और छटीकरा स्थित मधु मिष्ठान भंडार से बूंदी का नमूना संग्रहित किया गया।वहीं, सोशल मीडिया पर ब्रजवासी स्वीट्स के बटर टोस्ट को लेकर प्रसारित शिकायत का संज्ञान लेते हुए टीम ने वहां से बटर टोस्ट का नमूना भी लिया।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल पांच नमूने एकत्र किए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा टीम रही मौजूद

विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों समेत विभागीय टीम के सदस्य शामिल रहे। अभियान के दौरान धर्मेन्द्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेन्द्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा और नेहा मौजूद रहे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...