Kanpur News in Hindi

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- सपा का मतलब दंगा और भ्रष्टाचार

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- सपा का मतलब दंगा और भ्रष्टाचार

कानपुर के बिठूर में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कानपुर को 411 करोड़ रुपये से अधिक की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।

Kanpur Ramlila 2026: कैलाश खेर की भक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परेड मैदान, रामलीला के 150वें वर्ष में उमड़ा जनसैलाब, जानें क्या कुछ रहा खास

Kanpur Ramlila 2026: कैलाश खेर की भक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परेड मैदान, रामलीला के 150वें वर्ष में उमड़ा जनसैलाब, जानें क्या कुछ रहा खास

Kanpur Ramlila 2026: यूपी के कानपुर की परेड रामलीला के 150वें वर्ष समारोह में कैलाश खेर ने कैलासा बैंड के साथ शानदार प्रस्तुति दी। जानें क्या कुछ रहा खास

कानपुर में 93वीं क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- कारीगरों को मिले हुनर का सही मूल्य

कानपुर में 93वीं क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- कारीगरों को मिले हुनर का सही मूल्य

कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 93वीं क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकार इसमें शामिल हैं। राज्यपाल ने कारीगरों को उचित मूल्य, बाजार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर के राजकीय बाल गृह का किया निरीक्षण, बालिकाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर के राजकीय बाल गृह का किया निरीक्षण, बालिकाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कानपुर नगर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका), यूनिट-1 का निरीक्षण कर बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कानपुर में BJP नेता रमेश यादव के फार्म हाउस में 50 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बनाया बंधक

कानपुर में BJP नेता रमेश यादव के फार्म हाउस में 50 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बनाया बंधक

कानपुर के पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के फार्म हाउस में नकाबपोश बदमाशों ने कथित तौर पर उन्हें बंधक बनाकर 50 लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

कानपुर के इटरा गांव में नहर की खांधी कटी, आबादी की ओर बढ़ा पानी; ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

कानपुर के इटरा गांव में नहर की खांधी कटी, आबादी की ओर बढ़ा पानी; ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के इटरा गांव में देर रात नहर की खांधी कटने से पानी आबादी की ओर बढ़ने लगा। खतरे को देखते हुए ग्रामीण खुद मौके पर पहुंचे और फावड़ों की मदद से पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और प्रशासन से तत्काल मरम्मत व जलभराव रोकने की मांग की है।

कानपुर में AI मंथन 2.0: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने AI स्टार्टअप्स के नवाचारों का किया अवलोकन

कानपुर में AI मंथन 2.0: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने AI स्टार्टअप्स के नवाचारों का किया अवलोकन

कानपुर में AI मंथन 2.0 के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्टार्टअप प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में किसान AI, डायबिटिक फुट की पहचान, हृदय स्वास्थ्य निगरानी, AI फिजियोथेरेपी, स्मार्ट क्लास, व्यक्तिगत शिक्षण, उत्तर पुस्तिकाओं के स्वचालित मूल्यांकन, जलवायु जोखिम विश्लेषण और शैक्षणिक दस्तावेजों के डिजिटल सत्यापन समेत कई AI नवाचार प्रदर्शित किए गए।

कानपुर में AI मंथन 2.0 का आगाज, 500 से अधिक विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया मंथन

कानपुर में AI मंथन 2.0 का आगाज, 500 से अधिक विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया मंथन

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में दो दिवसीय AI मंथन 2.0 शुरू हुआ। कार्यक्रम में 500 से अधिक विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शासन और रोजगार में AI के उपयोग पर चर्चा की। UP AI Mission के तहत पांच लाख युवाओं को AI में दक्ष बनाने, AI लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की योजनाओं की भी जानकारी दी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लखनऊ से कानपुर की यात्रा उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से की। वह कानपुर में आयोजित दो दिवसीय 'एआई मंथन-2.0' कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं, जहां उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और भविष्य की आवश्यकताओं पर व्यापक विमर्श किया जा रहा है।

कानपुर के ओला शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 10-12 वाहन चपेट में

कानपुर के ओला शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 10-12 वाहन चपेट में

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के एमआईजी स्थित ओला शोरूम में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। आग की चपेट में करीब 10 से 12 वाहन आ गए। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर में पशु क्रूरता का मामला, DCM में 30 से अधिक पशु ठूंसकर ले जाते पकड़े गए

स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर में पशु क्रूरता का मामला, DCM में 30 से अधिक पशु ठूंसकर ले जाते पकड़े गए

कानपुर के अहिरवां में एक DCM वाहन में 30 से अधिक पशुओं को कथित तौर पर अत्यधिक तंग स्थिति में ले जाते हुए लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और पशु विभाग की टीम पहुंची, वाहन को कब्जे में लेकर पशुओं को शेल्टर भेजा गया। मामले में संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

नगर निगम और फूल का करार 2031 तक बढ़ा, 9 मंदिरों के फूलों के कचरे से बनेगी धूप और फ्लेदर

नगर निगम और फूल का करार 2031 तक बढ़ा, 9 मंदिरों के फूलों के कचरे से बनेगी धूप और फ्लेदर

कानपुर नगर निगम ने फूल (Phool) कंपनी के साथ मंदिरों के निर्माल्य के रीसाइक्लिंग का अनुबंध नवंबर 2031 तक बढ़ा दिया है। 9 मंदिरों के फूलों से धूप, वर्मीकम्पोस्ट, गुलाल और फ्लेदर बनाया जाएगा। अब तक 4500 मीट्रिक टन फूल कचरा गंगा में जाने से बचाया गया और 800 लोगों को रोजगार मिला।

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क धंसने का मामला सामने आया है। कानपुर से लखनऊ की ओर कोरारी के पास बारिश के कारण करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

कानपुर के हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 1071 उपाधियां और 47 पदक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और तकनीक के माध्यम से विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण और 600 बालिकाओं का HPV टीकाकरण भी किया गया।

सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 1.07 लाख से अधिक छात्रों को मिली डिग्री

सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 1.07 लाख से अधिक छात्रों को मिली डिग्री

कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में 1,07,713 विद्यार्थियों को डिग्री, 92 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 51 मेधावियों को 96 पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।