Uttar Pradesh News: हाथरस विधानसभा क्षेत्र संख्या 78 में राम नारायण काके ने विभिन्न बूथों पर जनसंपर्क किया। मतदाताओं से वोट बढ़वाने और मतदाता सूची की जांच करने की अपील की।
Uttar Pradesh News: हाथरस विधानसभा क्षेत्र संख्या 78 में राम नारायण काके ने विभिन्न बूथों पर जनसंपर्क किया। मतदाताओं से वोट बढ़वाने और मतदाता सूची की जांच करने की अपील की।
हाथरस में अधिवक्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
हाथरस साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 7.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जांच में कई राज्यों में हुई साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन सामने आए हैं और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
हाथरस में राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली कूच के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथरस-अलीगढ़ सीमा पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक हुई तथा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, जबकि पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हाथरस में आलू की गिरती कीमतों और किसानों को उचित मूल्य न मिलने के विरोध में भाकियू (टिकैत) ने अनोखा प्रदर्शन किया। सादाबाद में किसानों ने आलू की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार से लाभकारी मूल्य, आर्थिक सहायता और समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के बाद विधायक को ज्ञापन सौंपा गया।
हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र में दो रोडवेज बसों और एक मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हाईवे पर निर्माण कार्य के कारण एक लेन से यातायात चल रहा था, जिसे हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 548 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने अखिलेश यादव, कांग्रेस और विपक्ष पर राजनीतिक हमला बोला। सीएम ने कानून-व्यवस्था, मुहर्रम जुलूस, किसानों, महिलाओं और विकास योजनाओं पर भी सरकार का पक्ष रखा।
डीएम अतुल वत्स ने बुधवार को Bagla District Hospital का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Hathras : हाथरस के चक्की बाजार में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों की कई शिकायतों के बावजूद अधिकारी मौन हैं। लोगों में विभाग की उदासीनता को लेकर भारी रोष है और बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
उप्र शासन-प्रशासन ‘हाथरस हादसे’ में अपनी नाकामी छुपाने के लिए, छोटी-मोटी गिरफ़्तारियाँ दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी ज़िम्मेदारी का पल्ला झाड़ना चाहता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब ये निकलेगा कि इस तरह के आयोजन में हुई शासनिक-प्रशासनिक विफलता से किसी ने कोई सबक़ नहीं लिया और ऐसी दुर्घटनाएँ भविष्य में भी दोहरायी जाती रहेंगी।
Hathras Incident: यूपी के हाथरस में हुए हादसे को लेकर योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बाबा पर जांच के आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी। वहीं सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश तो 6 बार बाबा के मंच पर जा चुके हैं।