1. हिन्दी समाचार
  2. हाथरस
  3. हाथरस में राम नारायण काके ने बूथों पर किया जनसंपर्क, मतदाताओं से वोट बढ़ाने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

हाथरस में राम नारायण काके ने बूथों पर किया जनसंपर्क, मतदाताओं से वोट बढ़ाने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: हाथरस विधानसभा क्षेत्र संख्या 78 में राम नारायण काके ने विभिन्न बूथों पर जनसंपर्क किया। मतदाताओं से वोट बढ़वाने और मतदाता सूची की जांच करने की अपील की।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
हाथरस में राम नारायण काके ने बूथों पर किया जनसंपर्क, मतदाताओं से वोट बढ़ाने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: हाथरस में मतदाता सूची में वोट बढ़वाने की अपील को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।बता दें हाथरस सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र संख्या 78 से भावी प्रत्याशी राम नारायण काके ने आज शनिवार के दिन यानि 24 अक्टूबर 2026 को कई बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए अपने मतदाता पहचान और वोट से जुड़ी जानकारी की जांच करने तथा आवश्यक होने पर मतदाता लिस्ट में नाम जुड़वाने या विवरण सही कराने की अपील की है।

बूथ स्तर पर मतदाताओं से किया संवाद

जनसंपर्क अभियान के दौरान राम नारायण काके ने अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर स्थानीय मतदाताओं से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने लोगों को मतदाता लिस्ट में अपने नाम की स्थिति जांचने और पात्र होने पर नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

जानकारी के लिए बता दें इस अभियान का मुख्या उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पात्र मतदाताओं तक पहुंचना और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यकर्ताओं ने लोगों से बातचीत कर उन्हें वोट बढ़वाने से संबंधित आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बता दें इस जनसंपर्क अभियान में राजुल माहेश्वरी, ताराचंद कुशवाहा, डॉ. राधेश्याम रजक, मदन मोहन शर्मा, शहर अध्यक्ष लटूरी सिंह कुशवाहा, अकील कुरैशी और अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हाजी नवाब हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसके बाद सभी ने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। राम नारायण काके के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर जनसंवाद को मजबूत करने तथा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/gonda-karnailganj-historic-ramleela-shri-ram-rajyabhishek/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...