Asmoli News in Hindi

संभल में कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी, फोरलेन सड़क के लिए चिन्हांकन शुरू

संभल में कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी, फोरलेन सड़क के लिए चिन्हांकन शुरू

संभल के असमोली क्षेत्र स्थित दबोई खुर्द गांव में कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित फोरलेन सड़क का चिन्हांकन शुरू हो गया है। सड़क निर्माण की जद में 40 से अधिक मकान आने की जानकारी सामने आई है, जिनके स्वामियों को प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।