मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वाराणसी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे विंध्याचल के मैदान में आगमन होगा। यहां पहुंचने के बाद मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन का कार्यक्रम निर्धारित है।
दर्शन-पूजन के बाद विंध्य कॉरिडोर में पहली बार बनाए गए सेफ हाउस में बैठकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली जाएगी। इस दौरान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विंध्य कॉरिडोर स्थित इंट्रेस प्लाजा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को भी देखा जाएगा। इसके साथ ही इंट्रेस प्लाजा में बने पौध वितरण केंद्र से दर्शनार्थियों को पौधे वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अगले चरण में विंध्याचल पहाड़ी स्थित डाक बंगले पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए पुराने कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के लिए प्रस्तावित नई विकास योजनाओं और कार्यों की जानकारी भी विभागीय अधिकारियों से ली जाएगी।
दौरे के दौरान विंध्याचल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मंदिर सुरक्षा व्यवस्था और आगामी विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा कर क्षेत्र के विकास को और गति देने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।