1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी की नोएडा को सौगात, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी की नोएडा को सौगात, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए 1718 करोड़ की 124 योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं में सबसे खास पृथला गोल चक्कर पर बना फ्लाईओवर है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 123 अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम योगी नोएडा स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने 48 साल पहले कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल की चर्चा की।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
सीएम योगी की नोएडा को सौगात, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

नोएडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए 1718 करोड़ की 124 योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं में सबसे खास पृथला गोल चक्कर पर बना फ्लाईओवर है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 123 अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम योगी नोएडा स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने 48 साल पहले कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल की चर्चा की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने और लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया था। क्योंकि इस आपात काल का रामनाथ गोयनका ने मुखर विरोध किया था, इसलिए आज उनके नाम से एक सड़क का लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने देश के लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र पर जब संकट आया तो जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में अटल, आडवाणी जी थे और सभी ने एक मंच पर आकर लोकतंत्र को बचाने का काम किया था। लेकिन आज जेपी और लोहिया के नाम पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।

इस मौके पर यूपी के सीएम  ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन्हीं उपलब्धियों के दम पर 2024 में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहले लोग नोएडा आने में संकोच करते थे। यहां के बजाय लोग दिल्ली में रहना पसंद करते थे। क्योंकि यहां व्यवस्था अच्छी नहीं थी। पिछले 6 साल में स्थिति काफी बदली है। आज इन परियोजनाओं का लोकार्पण और ग्रेटर नोएडा में एक रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग का उद्घाटन हो रहा है। सीएम योगी ने नोएडा में बदले मौसम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे यहां माफिया ठंडे हो गए, वैसे ही मौसम भी ठंडा हो गया है।

योगी ने कहा कि हमारे पास काशी भी है और अयोध्या भी, नोएडा भी हमारे पास है। अब तो पूरी दुनिया में जहां कहीं भी सनातनी हैं, सब जनवरी 2024 में भगवान राम के मंदिर के बनने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में देश का इकबाल बुलंद हुआ है। अभी अमेरिका में मोदी जी का भव्य स्वागत हुआ, G-20 की मेजबानी भारत कर रहा है, एक नए और खुशहाल भारत के रूप में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। हमने पूरे देश को फ्री में वैक्सीन दी साथ ही 80 करोड़ लोगों को सवा 3 साल से राशन देने का काम कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...