1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. अयोध्या मंदिर: गर्भगृह में विराजे रामलला, कुंडों में की अग्नि प्रकट

अयोध्या मंदिर: गर्भगृह में विराजे रामलला, कुंडों में की अग्नि प्रकट

अयोध्या के राममंदिर में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और शुक्रवार 19 जनवरी को आज चौथा दिन है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। बता दें कि गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया है। कारीगरों द्वारा राम की मूर्ति को आसन पर रखा गया वहीं मूर्ति स्थापित करने में 4 घंटे का समय लगा। बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में रखा जाएगा।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:

आज श्रीरामलला का वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास कराया गया। फिर आरणी मंथन के द्वारा कुंड में अग्नि प्रकट की गई। वहीं श्रीरामलला कल यानी 20 जनवरी 2024 को वास्तु शांति कार्यक्रम के बाद सिंहासन पर विराजित होंगे।

श्रद्धालुओं को फ्री में चाय-बिस्किट दिए जा रहे हैं

अयोध्या में दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंच रहे हैं। जिसको देखते हुए सेवा भाव करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने यहां स्टॉल लगाया है, जिसमें श्रद्धालुओं को फ्री में चाय-बिस्किट बांटे जा रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा में 54 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में देश की नामचीन हस्तियों के साथ 54 देशों के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होने वाले हैं। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, मॉरीशस समेत कई यूरोपीय, अफ्रीकी और बौद्ध देशों के अतिथियों को आमंत्रित किया है।

रामलला का आज का शृंगार

रामलला अपने तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ अस्थाई मंदिर में विराजित हैं। आज उन्हें क्रीम कलर के वस्त्र पहनाए गए हैं। इनका शृंगार दिन के हिसाब से किया जाता है। सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, बृहस्पतिवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को पिंक वस्त्र पहनाए जाते हैं।

READ MORE

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...