1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार, 23 नवंबर को लखनऊ में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से जल्द समाधान करने के आदेश दिए।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार, 23 नवंबर 2026 को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग, लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना है। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं शिकायतें

जानकारी के लिए बता दें जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इसके लिए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को दिए जल्द समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। संबंधित विभागों के अधिकारी समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर जनता दर्शन के माध्यम से आम लोगों से सीधे संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका प्रशासनिक स्तर पर जल्द समाधान कराना है। जनता दर्शन के जरिए लोगों को अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज पहुंचेंगे लखनऊ, सुरक्षा में 4400 पुलिसकर्मी हुए तैनात

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...