1. हिन्दी समाचार
  2. Religious
  3. बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शाहजमाल ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शाहजमाल ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शाहजमाल ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

अलीगढ़ पुलिस प्रशासन बकरीद पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) आदित्य बंसल ने थाना देहलीगेट क्षेत्र स्थित शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

एसपी सिटी ने ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए।

निरीक्षण और पैदल गश्त के दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...