Yogi Adityanath News in Hindi

सीएम योगी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

सीएम योगी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए आंतरिक सुरक्षा, सहकारिता क्षेत्र और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने प्रभु श्रीराम से अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

आगरा में पोस्टर वार से सियासी हलचल, योगी यूथ ब्रिगेड ने 2027 में फिर योगी सरकार बनाने का लिया संकल्प

आगरा में पोस्टर वार से सियासी हलचल, योगी यूथ ब्रिगेड ने 2027 में फिर योगी सरकार बनाने का लिया संकल्प

आगरा के शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पर योगी यूथ ब्रिगेड की ओर से मिशन 2027 को लेकर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में ‘सत्ताईस में फिर सन्यासी’ और ‘फिर एक बार योगी सरकार’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इसमें कई विपक्षी नेताओं की तस्वीरों के साथ विवादित टिप्पणियां भी की गई हैं, जिससे शहर में पोस्टर वार को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने वीर सेनानियों को किया नमन, बलिदान को किया याद

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने वीर सेनानियों को किया नमन, बलिदान को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने आजाद हिंद फौज के साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत बताते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने का संदेश दिया।

गोरखपुर: एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोकी गई शोभायात्रा, मानवता और संवेदनशीलता की दिखी मिसाल

गोरखपुर: एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोकी गई शोभायात्रा, मानवता और संवेदनशीलता की दिखी मिसाल

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा के दौरान मुख्य द्वार के पास एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए जुलूस कुछ देर रोक दिया गया। श्रद्धालुओं के सहयोग से रास्ता खाली कराया गया और एंबुलेंस को सुरक्षित आगे जाने दिया गया। इस पहल ने मानवता और आपातकालीन सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

गोरखनाथ मंदिर से बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर रवाना हुए CM योगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गोरखनाथ मंदिर से बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर रवाना हुए CM योगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर से बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए। उनके आवागमन को देखते हुए पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी की अनूठी परंपरा, श्रीराम का होता है राजतिलक

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी की अनूठी परंपरा, श्रीराम का होता है राजतिलक

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की पूजा, विजय शोभायात्रा और भगवान श्रीराम के राजतिलक की अनूठी परंपरा निभाई जाती है। यह पर्व धर्म, सत्य और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

गोरखपुर में कल निकलेगी सीएम योगी की विजयादशमी शोभायात्रा, सामाजिक समरसता का दिखेगा संदेश

गोरखपुर में कल निकलेगी सीएम योगी की विजयादशमी शोभायात्रा, सामाजिक समरसता का दिखेगा संदेश

गोरखपुर में 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। शाम चार बजे निकलने वाली यात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां पूजन के बाद रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। शोभायात्रा में विभिन्न समुदायों की सहभागिता और पारंपरिक भोज सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे।

मिशन शक्ति से आर्थिक विकास तक, सीएम योगी ने बताया कैसे बदल रहा उत्तर प्रदेश, नारीशक्ति बनी प्रगति की ताकत

मिशन शक्ति से आर्थिक विकास तक, सीएम योगी ने बताया कैसे बदल रहा उत्तर प्रदेश, नारीशक्ति बनी प्रगति की ताकत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सिद्धिदात्री के संदर्भ में नारीशक्ति को उत्तर प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, निवेश, रोजगार, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकारी नौकरियों, स्टार्टअप, MSME और महिला श्रम बल की भागीदारी में वृद्धि प्रदेश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ा रही है।

सीएम योगी का संदेश: मां कालरात्रि की आराधना अधर्म के अंत और भयमुक्त समाज का प्रतीक

सीएम योगी का संदेश: मां कालरात्रि की आराधना अधर्म के अंत और भयमुक्त समाज का प्रतीक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां कालरात्रि की आराधना के अवसर पर अधर्म के अंत, भयमुक्त समाज और महिला सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति, मिशन शक्ति और प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया।

सीएम योगी आज आगरा और गाजियाबाद के दौरे पर, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

सीएम योगी आज आगरा और गाजियाबाद के दौरे पर, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। आगरा में वे निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण, जनसभा को संबोधित और दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गाजियाबाद में टीएसटीपी प्लांट का निरीक्षण करने के साथ शिक्षक एवं स्नातक मतदाता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित एमएलसी चुनाव के मद्देनजर यह दौरा अहम है।

मसुरियादीन के नाम पर होगा प्रयागराज का चौराहा और एक प्रमुख संस्था, मुख्यमंत्री ने महापौर से मांगा प्रस्ताव

मसुरियादीन के नाम पर होगा प्रयागराज का चौराहा और एक प्रमुख संस्था, मुख्यमंत्री ने महापौर से मांगा प्रस्ताव

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में मसुरियादीन पासी ने भी नौ वर्ष जेल में बिताए, लेकिन उनके योगदान को उचित पहचान नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर चौराहे और एक प्रमुख संस्था का नाम रखने का प्रस्ताव मांगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 के तहत प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए छह प्रमुख स्तंभों पर काम किया जाएगा। नीति में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप-टेक जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर है। StartinUP पोर्टल के जरिए स्टार्टअप पंजीकरण, वित्तीय प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। साथ ही, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन और सोशल मीडिया सहायता

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा कि माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय सुनिश्चित करने और कटौती करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं का समाधान करने की अपील की।

आज मिर्जापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, जानें पूरा कार्यक्रम

आज मिर्जापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रयागराज में बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण, गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में कार्यक्रम और पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन करेंगे।

JPNIC पहुंचे अखिलेश यादव, योगी सरकार पर साधा निशाना; बोले- ‘हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे’

JPNIC पहुंचे अखिलेश यादव, योगी सरकार पर साधा निशाना; बोले- ‘हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे’

लखनऊ में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकनायक जेपी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा और अयोध्या चुनाव को लेकर बयान दिया।