लखनऊ अग्निकांड के बाद अयोध्या प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लखनऊ अग्निकांड के बाद अयोध्या प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे तुरंत लखनऊ पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और केजीएमयू जाकर घायलों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने जांच और राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।
मुज़फ्फरनगर में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल संचालन और झोला छाप डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद 2016 में भवन के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त किए जाने का मामला सामने आया है। वर्ष 1980 से चले आ रहे इस भवन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड अब प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर भी आ गया। धुएं और लपटों के बीच छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
अयोध्या के शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण समारोह 23 जून को तय समय पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रवेश व पार्किंग व्यवस्था की गई है।
बिजनौर के नारायणपुर और रामजीवाला गांव में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा महिलाओं को वस्त्र और युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई।
महराजगंज के बरगदवा राजा गांव में मनरेगा कार्यों और इंडिया मार्क हैंडपंप मरम्मत में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट देने तथा योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
फर्रुखाबाद में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 52 बाढ़ चौकियां, 24 शरणालय, 191 नावें और 53 गोताखोरों की तैनाती की तैयारी की है। मानसून से पहले मेगा मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई।
बिजनौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने किया। तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए।
गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) से पहली उड़ान के साथ एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पहली फ्लाइट में करीब 172 किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। यह पहल किसानों को सरकार से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, जेवर एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। सरकार ने 24 घंटे के भीतर जांच दल का गठन किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की बेटी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही।