Up Police News in Hindi

यूपी में साइबर अपराध पर सख्त एक्शन: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने दिए कड़े निर्देश

यूपी में साइबर अपराध पर सख्त एक्शन: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने दिए कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में UPS4C, ई-जीरो FIR, ऑपरेशन साइबर वज्र और साइबर जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साइबर अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई और जनता को डिजिटल ठगी से बचाने के निर्देश दिए।

मऊ में पुलिस और कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी घायल

मऊ में पुलिस और कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी घायल

मऊ में पुलिस और कथित गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित एवं इनामी आरोपी ढेला राम घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके पास से हथियार बरामद होने का दावा किया गया है।

कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मेरठ में हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मेरठ में हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

मेरठ में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों ने भी भाग लिया। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार

उन्नाव की अजगैन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बेरहम खाकी पर गंभीर आरोप: संतकबीरनगर में युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का लगाया आरोप

बेरहम खाकी पर गंभीर आरोप: संतकबीरनगर में युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का लगाया आरोप

संतकबीरनगर में एक युवक ने बखिरा थाने के पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी, डीएम और मुख्यमंत्री से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने ऑफ कैमरा मामले की जांच कराने की बात कही है।

कानपुर में 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने APK फाइल के जरिए पीड़ित के मोबाइल और बैंक खातों का एक्सेस हासिल कर करोड़ों रुपये का लेन-देन किया। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, 48 सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जांच तेज कर दी है।

मुजफ्फरनगर में 150 पेटी अवैध शराब बरामद, हरियाणा से उत्तराखंड ले जाई जा रही थी खेप

मुजफ्फरनगर में 150 पेटी अवैध शराब बरामद, हरियाणा से उत्तराखंड ले जाई जा रही थी खेप

मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा से उत्तराखंड ले जाई जा रही 150 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर देहात अव्वल

जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर देहात अव्वल

कानपुर देहात पुलिस ने मुख्यमंत्री की आईजीआरएस जनशिकायत प्रणाली की जून 2026 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते यह उपलब्धि मिली। एसपी ने इसका श्रेय पूरी पुलिस टीम की मेहनत और जनता के प्रति जवाबदेही को दिया।

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह ढेर

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह ढेर

सहारनपुर में यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह मारा गया। उस पर 7 लोगों की हत्या सहित कई गंभीर अपराधों के आरोप थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस का दंगा नियंत्रण पर पूर्वाभ्यास, त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

पुलिस का दंगा नियंत्रण पर पूर्वाभ्यास, त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अलीगढ़ पुलिस ने नवीन पुलिस लाइन छेरत में व्यापक दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास किया। इसमें पुलिस, फायर सर्विस, घुड़सवार दस्ते और विभिन्न इकाइयों ने हिस्सा लिया।

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

गोरखपुर पुलिस प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन निगरानी और ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष तैयारी की गई है।

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शाहजमाल ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शाहजमाल ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम योगी की हाई-लेवल पुलिस समीक्षा बैठक, 81 हजार भर्ती समेत बड़े फैसले

सीएम योगी की हाई-लेवल पुलिस समीक्षा बैठक, 81 हजार भर्ती समेत बड़े फैसले

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में भर्ती, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर अहम निर्देश दिए। 2026-27 में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती, ट्रांसफर नीति में बदलाव और तकनीकी सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।

योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को मिला बढ़ावा

योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को मिला बढ़ावा

UP News : प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के साथ सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत की, जो अभी भी पूरे प्रदेश में चल रहा है।

Mathura : राष्ट्रपति दौरे से पहले डीजीपी और अपर मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Mathura : राष्ट्रपति दौरे से पहले डीजीपी और अपर मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Mathura : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 25 सितंबर मथुरा दौरे की तैयारियों को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वृंदावन व श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया।सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रूट मैप पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अधिकारियों ने बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और अन्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।