Up Police News in Hindi

जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर देहात अव्वल

जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर देहात अव्वल

कानपुर देहात पुलिस ने मुख्यमंत्री की आईजीआरएस जनशिकायत प्रणाली की जून 2026 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते यह उपलब्धि मिली। एसपी ने इसका श्रेय पूरी पुलिस टीम की मेहनत और जनता के प्रति जवाबदेही को दिया।

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह ढेर

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह ढेर

सहारनपुर में यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह मारा गया। उस पर 7 लोगों की हत्या सहित कई गंभीर अपराधों के आरोप थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस का दंगा नियंत्रण पर पूर्वाभ्यास, त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

पुलिस का दंगा नियंत्रण पर पूर्वाभ्यास, त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अलीगढ़ पुलिस ने नवीन पुलिस लाइन छेरत में व्यापक दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास किया। इसमें पुलिस, फायर सर्विस, घुड़सवार दस्ते और विभिन्न इकाइयों ने हिस्सा लिया।

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

गोरखपुर पुलिस प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन निगरानी और ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष तैयारी की गई है।

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शाहजमाल ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शाहजमाल ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम योगी की हाई-लेवल पुलिस समीक्षा बैठक, 81 हजार भर्ती समेत बड़े फैसले

सीएम योगी की हाई-लेवल पुलिस समीक्षा बैठक, 81 हजार भर्ती समेत बड़े फैसले

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में भर्ती, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर अहम निर्देश दिए। 2026-27 में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती, ट्रांसफर नीति में बदलाव और तकनीकी सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।

योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को मिला बढ़ावा

योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को मिला बढ़ावा

UP News : प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के साथ सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत की, जो अभी भी पूरे प्रदेश में चल रहा है।

Mathura : राष्ट्रपति दौरे से पहले डीजीपी और अपर मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Mathura : राष्ट्रपति दौरे से पहले डीजीपी और अपर मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Mathura : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 25 सितंबर मथुरा दौरे की तैयारियों को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वृंदावन व श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया।सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रूट मैप पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अधिकारियों ने बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और अन्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

UP: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में सीएम योगी का कड़ा रुख,अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा

UP: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में सीएम योगी का कड़ा रुख,अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा

UP : दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा किया। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है।

Lucknow : ‘मिशन शक्ति-5.0’ का लखनऊ में भव्य शुभारंभ

Lucknow : ‘मिशन शक्ति-5.0’ का लखनऊ में भव्य शुभारंभ

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ किया। सभी 1,647 थानों में नए मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया और SOP पुस्तिकाओं का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यालय से लाइव प्रसारण भी किया गया।

UP : यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

UP : यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। आज़मगढ़, अलीगढ़, उन्नाव, हरदोई, सोनभद्र, प्रतापगढ़ और देवरिया सहित कई जिलों के एसपी-एसएसपी की अदला-बदली हुई है।

Lucknow : मुख्यमंत्री ने की ‘मिशन शक्ति’ की समीक्षा बैठक

Lucknow : मुख्यमंत्री ने की ‘मिशन शक्ति’ की समीक्षा बैठक

Lucknow : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र से ‘मिशन शक्ति’ का पांचवां चरण शुरू करने की घोषणा की।30 दिन चलने वाले इस अभियान में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन पर विशेष जोर रहेगा, साथ ही महिला पुलिस बल की व्यापक तैनाती की जाएगी।सीएम ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि हर बेटी को सुरक्षा व सम्मान का भरोसा देने वाला सामाजिक अभियान है।

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर सवाल, योगी सरकार के आदेशों की खुली अवहेलना

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर सवाल, योगी सरकार के आदेशों की खुली अवहेलना

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में योगी सरकार की मनाही के बावजूद अवैध खनन का खेल दिन-रात जारी है।खनन माफिया जेसीबी और डंपरों से मिट्टी निकाल रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन मौन है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह काला कारोबार फल-फूल रहा है।

Noida: नकली इंटरनेशनल पुलिस ऑफिस का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Noida: नकली इंटरनेशनल पुलिस ऑफिस का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Noida: नोएडा पुलिस ने सेक्टर-70 में चल रहे फर्जी इंटरनेशनल पुलिस और IB दफ्तर का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। यहां नकली आईडी, सर्टिफिकेट और मंत्रालयों की मुहर बनाकर ठगी की जा रही थी।

Banda : बांदा पहुंचे एडीजी जोन संजीव गुप्ता, जिला मुख्यालय का किया निरीक्षण

Banda : बांदा पहुंचे एडीजी जोन संजीव गुप्ता, जिला मुख्यालय का किया निरीक्षण

Banda : एडीजी प्रयागराज डॉ. संजीव गुप्ता ने बांदा पहुंचकर पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया।उन्होंने साइबर थाने का भी जायजा लिया और हर थाने में साइबर शाखा खोलने की बात कही।कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।