गाजियाबाद के डासना में सरकारी तालाब की सफाई के नाम पर अवैध खनन के गंभीर आरोप लगे हैं। सभासद वसीम राजा ने शिकायत कर बताया कि अनुमति से अधिक गहराई तक खुदाई कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मामले की एसआईटी जांच की मांग की है।
गाजियाबाद के डासना में सरकारी तालाब की सफाई के नाम पर अवैध खनन के गंभीर आरोप लगे हैं। सभासद वसीम राजा ने शिकायत कर बताया कि अनुमति से अधिक गहराई तक खुदाई कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मामले की एसआईटी जांच की मांग की है।
फिरोजाबाद के रूपसपुर के पास डीएफसी कॉरिडोर पर कारों से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई। छह दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
योगी सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा, पोषण और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 18 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू करने की तैयारी की है।
मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर अचार, सॉस और पेड़े सहित 12 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे। कार्रवाई के दौरान 600 किलो अस्वच्छ कच्चा माल और 50 किलो दूषित पेड़ा नष्ट कराया गया।
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के कुशलिया गांव में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। राजस्व जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई।
आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक स्थित शंकरपुर कनोना गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी की छत तेज आंधी में उड़ गई। घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में 30 बसें संचालित होंगी और जेवर एयरपोर्ट सहित प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।
सोनभद्र में रिश्वतखोरी के आरोपों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए कथित वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
दाऊ जी गौशाला में "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के तहत अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने वृक्षारोपण किया। कमिश्नर ने गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने इसे जिले की पहली उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित गौशाला बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।
आजमगढ़ तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचार आज भी कृषि और ग्रामीण विकास के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों, पेयजल और बिजली व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और राहत-बचाव कार्यों को मजबूत करने को कहा है।
बांदा जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 132 वाहनों पर कार्रवाई की है। टास्क फोर्स की जांच में खनन नियमों के उल्लंघन और अवैध परिवहन के कई मामले सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार का डिजिटल विजन तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट, फ्री वाई-फाई और डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों और अभिभावकों के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने बच्चों को प्रकृति, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी।