Uttar Pradesh Voter List 2027: देशभर में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें भारतीय चुनाव आयोग ने स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) 2027 के तहत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List) जारी कर दी है। इसके साथ ही मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने, हटवाने और गलत जानकारी ठीक कराने का मौका मिल गया है। जिसमें चुनाव आयोग ने इसके लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा भी तय की है।
वहीं, इस प्रक्रिया के तहत बिहार में 13 लाख से अधिक मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने की तारीख पांच दिन आगे बढ़ा दी गई है। अब चुनाव आयोग 17 नवंबर 2026 को यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करेगा। इसके बाद मतदाता 16 दिसंबर 2026 तक अपने नाम से जुड़ी जानकारी की जांच कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। वहीं, अन्य संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं के लिए 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन करने की समयसीमा तय की गई है।
अब अगर कोई युवा 1 जनवरी 2027 तक 18 साल का हो जाता है तो वह पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।
चुनाव आयोग ने अलग-अलग काम के लिए तीन फॉर्म निर्धारित किए हैं।
जानकारी के लिए बता दें दावे और आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसलिए मतदाताओं को सलाह है कि वे समय रहते अपना नाम और अन्य जानकारियां जांच लें, ताकि आगामी चुनाव में वोट डालने में कोई परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: अमेठी में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
