Up Ki Baat News in Hindi

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जोड़ें: CM योगी, पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जोड़ें: CM योगी, पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और ज्ञान विरासत का प्रतिनिधि प्रदेश है। उन्होंने पर्यटन विकास को रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक पहचान से जोड़ने पर जोर दिया।

सरकारी दस्तावेज जलाने का मामला, DM की कार्रवाई के बाद JE समेत 6 पर FIR

सरकारी दस्तावेज जलाने का मामला, DM की कार्रवाई के बाद JE समेत 6 पर FIR

हरदोई में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के केंद्रीय भंडार में सरकारी दस्तावेज और सामग्री जलाने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान डीएम अनुनय झा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मामले में जल निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और दो निजी व्यक्तियों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Mega Campaign: जनता तक पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां : स्वतंत्र देव सिंह

Mega Campaign: जनता तक पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 5 जून से 21 जून तक प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया। विश्व पर्यावरण दिवस से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलने वाले इस अभियान में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, विकास सभाएं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

CM योगी के जन्मोत्सव और पर्यावरण दिवस से पहले गोरखपुर में स्वच्छता अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

CM योगी के जन्मोत्सव और पर्यावरण दिवस से पहले गोरखपुर में स्वच्छता अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर गोरखपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। रामगढ़ताल नौका विहार परिसर में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। साथ ही 15 दिनों तक चलने वाले पौधरोपण अभियान के तहत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पेयजल संकट पर सख्त हुए विधायक रवि शर्मा, अधिकारियों को लगाई फटकार

पेयजल संकट पर सख्त हुए विधायक रवि शर्मा, अधिकारियों को लगाई फटकार

हर घर जल योजना के बावजूद झांसी के कई इलाकों में पेयजल संकट और टूटी सड़कों की समस्या गहराने पर सदर विधायक रवि शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने जल आपूर्ति बहाल करने और बरसात से पहले सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।

CM योगी ने पुलिस भर्ती परीक्षा से लेकर ‘विकसित भारत’ अभियान तक दिए सख्त निर्देश

CM योगी ने पुलिस भर्ती परीक्षा से लेकर ‘विकसित भारत’ अभियान तक दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था, पुलिस भर्ती परीक्षा और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और जनभागीदारी आधारित अभियानों को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

सांसद रवि किशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश

सांसद रवि किशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत गोरखपुर के नौका विहार पर सांसद रवि किशन ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

तीन महीने से वेतन न मिलने पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

तीन महीने से वेतन न मिलने पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

सहारनपुर जिला अस्पताल में तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने वेतन कटौती, उत्पीड़न और बकाया भुगतान न होने के आरोप लगाए हैं। हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वहीं सीएमओ ने एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है।

जमीन से जुड़े मामलों में ढिलाई पड़ेगी भारी, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त आदेश

जमीन से जुड़े मामलों में ढिलाई पड़ेगी भारी, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में भूमि संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारियों और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। लगातार दूसरे दिन करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ अवश्य मिलना चाहिए।

सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, गंदगी पर भड़के मरीज और जनप्रतिनिधि

सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, गंदगी पर भड़के मरीज और जनप्रतिनिधि

मुजफ्फरनगर के खतौली सरकारी अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति सामने आई है। अस्पताल परिसर, महिला वार्ड और मरीजों के कमरों में गंदगी के ढेर मिलने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गीडा में ₹208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, CM योगी बोले- सुरक्षा और विकास साथ-साथ

गीडा में ₹208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, CM योगी बोले- सुरक्षा और विकास साथ-साथ

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹208 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। फ्लैटेड फैक्ट्री, श्रमिक आवास और औद्योगिक विकास को पूर्वांचल के रोजगार और निवेश का नया इंजन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और विकास के संबंध पर भी बड़ा संदेश दिया।

रोरा रेल डबलिंग अंतिम चरण में, बुंदेलखंड को मिलेगी रेलवे विकास की बड़ी सौगात

रोरा रेल डबलिंग अंतिम चरण में, बुंदेलखंड को मिलेगी रेलवे विकास की बड़ी सौगात

उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनुरुद्ध कुमार ने झांसी-बेलाताल रेलखंड का निरीक्षण कर डबलिंग परियोजना और यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया। मऊरानीपुर-रोरा रेल लाइन डबलिंग कार्य अंतिम चरण में है। परियोजना पूरी होने के बाद रेल क्षमता बढ़ेगी, नई यात्री सुविधाएं विकसित होंगी और अतिरिक्त ट्रेनों व स्टॉपेज का मार्ग प्रशस्त होगा।

बिजली की बढ़ती कीमतें और NEET पेपर लीक सरकार की नाकामी का प्रमाण : डिंपल यादव

बिजली की बढ़ती कीमतें और NEET पेपर लीक सरकार की नाकामी का प्रमाण : डिंपल यादव

मैनपुरी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी, कानून-व्यवस्था की स्थिति और NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसे मुद्दों को सरकार की विफलता का प्रमाण बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

राजकीय दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, टूटी सड़क बनी मुसीबत

राजकीय दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, टूटी सड़क बनी मुसीबत

अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी सामने आई है। इमरजेंसी गेट के सामने की जर्जर सड़क मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बलिया में घाघरा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बांसडीह तहसील के महाराजपुर और चांदपुर क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिचिंग और ठोकर निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है।