Up Ki Baat News in Hindi

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25 हजार पौधों का रोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25 हजार पौधों का रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण द्वारा विशाल पौधारोपण अभियान चलाया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत शांति देवी महाविद्यालय से अभियान की शुरुआत हुई।

रिश्वतखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होते ही राजस्व निरीक्षक निलंबित

रिश्वतखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होते ही राजस्व निरीक्षक निलंबित

सोनभद्र में रिश्वतखोरी के आरोपों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए कथित वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

दाऊ जी गौशाला बनी मिसाल, कमिश्नर संगीता सिंह ने की सराहना, किया वृक्षारोपण

दाऊ जी गौशाला बनी मिसाल, कमिश्नर संगीता सिंह ने की सराहना, किया वृक्षारोपण

दाऊ जी गौशाला में "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के तहत अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने वृक्षारोपण किया। कमिश्नर ने गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने इसे जिले की पहली उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित गौशाला बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

शुकतीर्थ में घटा गंगा का जलस्तर, श्रद्धालुओं ने उठाई स्वच्छता व जल प्रवाह बढ़ाने की मांग

शुकतीर्थ में घटा गंगा का जलस्तर, श्रद्धालुओं ने उठाई स्वच्छता व जल प्रवाह बढ़ाने की मांग

मुजफ्फरनगर की पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा का जलस्तर लगातार घटने से श्रद्धालुओं, संतों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। जलस्तर कम होने से गंगा किनारों से दूर चली गई है, जिससे स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में कठिनाई हो रही है। घाटों पर फैली गंदगी, दुर्गंध, जलकुंभी और अव्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है।

सीएम योगी ने गोण्डा को दी 516 करोड़ की सौगात, 262 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी ने गोण्डा को दी 516 करोड़ की सौगात, 262 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोण्डा जिले की कर्नलगंज और कटरा विधानसभा क्षेत्रों को 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। चकरौत गांव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

यूपी की बात की खब़र का असर, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने किसानों से की बात

यूपी की बात की खब़र का असर, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने किसानों से की बात

नोएडा अथॉरिटी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने कई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए 30 जून तक समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।

बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने ठोकरी निर्माण में अनियमितता के लगाए आरोप

बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने ठोकरी निर्माण में अनियमितता के लगाए आरोप

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के चांदपुर गांव में घाघरा नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग और ठेकेदारों पर निर्माण कार्य में अनियमितता तथा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

एआई फीचर से लैस हुई श्री राम मंदिर की वेबसाइट, अब ‘हनु’ देगा श्रद्धालुओं के हर सवाल का जवाब

एआई फीचर से लैस हुई श्री राम मंदिर की वेबसाइट, अब ‘हनु’ देगा श्रद्धालुओं के हर सवाल का जवाब

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AI आधारित वर्चुअल असिस्टेंट ‘हनु’ लॉन्च किया है। यह स्मार्ट फीचर राम मंदिर दर्शन, आरती समय, यात्रा मार्ग, आवास, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक जानकारियां तुरंत उपलब्ध कराएगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब वेबसाइट के माध्यम से अपने सवालों के त्वरित और सटीक जवाब प्राप्त कर सकेंगे, जिससे अयोध्या यात्रा और

दिशा समिति की बैठक निरस्त होने पर सांसद धर्मेंद्र यादव नाराज़, जिलाधिकारी की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

दिशा समिति की बैठक निरस्त होने पर सांसद धर्मेंद्र यादव नाराज़, जिलाधिकारी की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की प्रस्तावित बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण निरस्त कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजमगढ़ के सांसद Dharmendra Yadav ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए।

मैनपुरी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, BJP के हिंदुत्व और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मैनपुरी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, BJP के हिंदुत्व और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मैनपुरी: गौ माता रक्षा तीर्थ यात्रा के तहत ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश भी शंकराचार्य को सौंपा।

बुलडोजर का बड़ा एक्शन: सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, DM-SP रहे मौजूद

बुलडोजर का बड़ा एक्शन: सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, DM-SP रहे मौजूद

संभल जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र स्थित बबराला के ग्राम बाघाऊ में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने कथित अवैध धार्मिक ढांचे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

बिजली संकट को लेकर AAP का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर और कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बिजली संकट को लेकर AAP का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर और कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट, बढ़ी हुई बिजली दरों, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

वाराणसी में बनेगा 130 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग, 104 करोड़ की लागत से विकसित होगा थीम पार्क

वाराणसी में बनेगा 130 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग, 104 करोड़ की लागत से विकसित होगा थीम पार्क

वाराणसी के भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में प्रदेश का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। नगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 30 एकड़ क्षेत्र में आध्यात्मिक थीम पार्क विकसित होगा, जिस पर लगभग 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश और ओलावृष्टि से मिली गर्मी से राहत

बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश और ओलावृष्टि से मिली गर्मी से राहत

महराजगंज में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।