Up Ki Baat News in Hindi

यूपी में 41 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के ADM, SDM और नगर मजिस्ट्रेट बदले

यूपी में 41 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के ADM, SDM और नगर मजिस्ट्रेट बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने 41 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, जौनपुर, गोंडा, बस्ती समेत कई जिलों में ADM, SDM, नगर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की नई तैनाती की गई।

जल संरक्षण में उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि, SDG-6 लक्ष्य हासिल

जल संरक्षण में उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि, SDG-6 लक्ष्य हासिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। भूजल दोहन की दर घटकर 70% हो गई है और राज्य ने संयुक्त राष्ट्र के SDG-6 लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

आजमगढ़ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, दिवंगत सपा विधायक आलमबदी के आवास पर दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, दिवंगत सपा विधायक आलमबदी के आवास पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को आज़मगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन

लखनऊ: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन, लखनऊ के गांधी सभागार में वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई में ओबीसी आरक्षण पर जुटाए सुझाव, ग्रामीण निकायों के आंकड़ों का किया अध्ययन

पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई में ओबीसी आरक्षण पर जुटाए सुझाव, ग्रामीण निकायों के आंकड़ों का किया अध्ययन

बिजनौर में Uttar Pradesh State Backward Classes Commission की जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष Justice Ram Autar Singh ने की। इस दौरान OBC Reservation, स्थानीय निकायों में राजनीतिक आरक्षण, ग्रामीण विकास और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

गोरखपुर में आरा सांसद का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष की जीत है मंत्री का इस्तीफा

गोरखपुर में आरा सांसद का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष की जीत है मंत्री का इस्तीफा

गोरखपुर में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा लोहिया वाहिनी का जश्न, लगाए छात्र एकता के नारे

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा लोहिया वाहिनी का जश्न, लगाए छात्र एकता के नारे

बहराइच में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। छात्र एकता और नौजवान एकता के नारे लगाए।

यूपी राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक में जनसुनवाई और महिला संस्थानों के निरीक्षण की हुई समीक्षा

यूपी राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक में जनसुनवाई और महिला संस्थानों के निरीक्षण की हुई समीक्षा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, महिला बंदीगृह और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा की गई तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

10 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट वाला नोएडा बारिश में बेहाल! नालों की बदहाली पर GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्णा करुणेश की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

10 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट वाला नोएडा बारिश में बेहाल! नालों की बदहाली पर GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्णा करुणेश की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

नोएडा में बारिश के बाद जलभराव, नालों की खराब स्थिति और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट वाले नोएडा प्राधिकरण में GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्ण करुणेश की जिम्मेदारी के बीच जनता बेहतर व्यवस्थाओं और जवाबदेही की मांग कर रही है। यूपी की बात चैनल ने जून में ही नालों की स्थिति को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई?

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई?

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। सरकार ने 24 घंटे के भीतर जांच दल का गठन किया था।

RSS के वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय की सफल एंजियोप्लास्टी, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

RSS के वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय की सफल एंजियोप्लास्टी, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय की लखनऊ के केजीएमयू में सफल एंजियोप्लास्टी की गई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात के छापे में JCB, 3 ट्रैक्टर और बाइक जब्त

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात के छापे में JCB, 3 ट्रैक्टर और बाइक जब्त

चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर और एक बाइक जब्त की गई, जबकि खननकर्ता मौके से फरार हो गए।

सीएम योगी ने परियोजना की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीएम योगी ने परियोजना की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन परियोजना की समीक्षा की। परियोजना के तहत हर साल 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला! तीन तलाक और एसिड पीड़ित महिलाओं को मिलेगा पक्का घर

योगी सरकार का बड़ा फैसला! तीन तलाक और एसिड पीड़ित महिलाओं को मिलेगा पक्का घर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तीन तलाक पीड़ित, एसिड अटैक पीड़ित और निराश्रित महिलाओं को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार इन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराएगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

यूपी में ग्रामीण विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने नाबार्ड वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा की

यूपी में ग्रामीण विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने नाबार्ड वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा की

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने नाबार्ड की आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागों को समयबद्ध क्रियान्वयन और लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। पिछले वर्ष 2,419 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुईं।