1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. राजकीय दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, टूटी सड़क बनी मुसीबत

राजकीय दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, टूटी सड़क बनी मुसीबत

अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी सामने आई है। इमरजेंसी गेट के सामने की जर्जर सड़क मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
राजकीय दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, टूटी सड़क बनी मुसीबत

अयोध्या: राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अयोध्या में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच अव्यवस्थाओं की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट के ठीक सामने की सड़क लंबे समय से टूटी-फूटी पड़ी है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर गड्ढों और जलभराव की स्थिति के कारण एंबुलेंस, मरीजों तथा तीमारदारों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बारिश अथवा पानी भर जाने की स्थिति में समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे इमरजेंसी सेवाओं तक पहुंचने में भी दिक्कतें उत्पन्न होती हैं।

तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण संस्था के मुख्य प्रवेश मार्ग की यह स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से ले जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार बड़े स्तर पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं और मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इमरजेंसी गेट के सामने की सड़क का शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके तथा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...