Noida News in Hindi

बढ़ती आबादी के बीच नोएडा का जल प्लान तैयार, 10-15 साल तक पानी संकट नहीं होने का दावा

बढ़ती आबादी के बीच नोएडा का जल प्लान तैयार, 10-15 साल तक पानी संकट नहीं होने का दावा

नोएडा में बढ़ती आबादी और नए क्षेत्रों के विस्तार को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। प्राधिकरण के अनुसार शहर में रोजाना करीब 406 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है और मौजूदा योजनाओं के आधार पर अगले 10 से 15 वर्षों तक बड़े जल संकट से बचने का लक्ष्य है।

देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

नोएडा पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सूरजपुर रिजर्व पुलिस लाइंस से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। पुलिसकर्मियों ने लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

नोएडा प्राधिकरण: सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

नोएडा प्राधिकरण: सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण में इस्तेमाल स्टील की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल IIT और अन्य संस्थानों को भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

नोएडा में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी; सड़कों पर लगा जाम

नोएडा में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी; सड़कों पर लगा जाम

नोएडा में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आगे भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सुबह की इस तेज बारिश के कारण कई मुख्य मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

10 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट वाला नोएडा बारिश में बेहाल! नालों की बदहाली पर GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्णा करुणेश की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

10 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट वाला नोएडा बारिश में बेहाल! नालों की बदहाली पर GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्णा करुणेश की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

नोएडा में बारिश के बाद जलभराव, नालों की खराब स्थिति और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट वाले नोएडा प्राधिकरण में GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्ण करुणेश की जिम्मेदारी के बीच जनता बेहतर व्यवस्थाओं और जवाबदेही की मांग कर रही है। यूपी की बात चैनल ने जून में ही नालों की स्थिति को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई

नोएडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का करेंगे शिलान्यास

नोएडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान लगभग 6700 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत होगी।

आपने भरोसा किया, आज नया इतिहास बन रहा है, जेवर एयरपोर्ट पर बोले सीएम योगी

आपने भरोसा किया, आज नया इतिहास बन रहा है, जेवर एयरपोर्ट पर बोले सीएम योगी

जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि देने वाले किसानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के भरोसे और सहयोग से जेवर आज वैश्विक पहचान की ओर बढ़ रहा है।

नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण भी किया गया। यह पहल पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देगी।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 15 जून 2026 से शुरू होंगी नियमित कमर्शियल उड़ानें

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 15 जून 2026 से शुरू होंगी नियमित कमर्शियल उड़ानें

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून 2026 से नियमित कमर्शियल उड़ानें शुरू की जाएंगी। इससे पहले सफल ऑपरेशन ट्रायल पूरा किया गया है। यह एयरपोर्ट पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू होगा और भविष्य में इसे 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की क्षमता तक विकसित किया जाएगा।

यूपी की बात की खब़र का असर, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने किसानों से की बात

यूपी की बात की खब़र का असर, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने किसानों से की बात

नोएडा अथॉरिटी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने कई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए 30 जून तक समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।

नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन कॉरिडोर को केंद्र की मंजूरी… सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किमी विस्तार को हरी झंडी

नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन कॉरिडोर को केंद्र की मंजूरी… सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किमी विस्तार को हरी झंडी

योगी आदित्यनाथ सरकार के शहरी विकास और निवेश प्रोत्साहन मॉडल में मजबूत कनेक्टिविटी को आधार स्तंभ माना गया है और यह परियोजना उसी रणनीति का विस्तार मानी जा रही है।

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त

कार्रवाई के दौरान मथुरा के हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संरचनाओं के खिलाफ ध्वस्तीकरण किया गया।

यमुना में बिना ट्रीट किया सीवर: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश

यमुना में बिना ट्रीट किया सीवर: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश

यमुना में गिरने वाले दूषित पानी को लेकर नोएडा अथॉरिटी और CPCB के दावों में स्पष्ट विरोधाभास सामने आया है। नोएडा अथॉरिटी ने कोर्ट में दी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शहर में उपलब्ध सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की क्षमता जरूरत से अधिक है और 100 प्रतिशत सीवेज को ट्रीट किया जा रहा है।