1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

नोएडा पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सूरजपुर रिजर्व पुलिस लाइंस से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। पुलिसकर्मियों ने लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस से पहले नोएडा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा, सड़कों पर बाइक का काफिला और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के बीच नोएडा पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस रैली का शुभारंभ सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस से किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त, नोएडा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर बाइक पर सवार हुए। शहर की सड़कों से गुजरते बाइक सवारों के काफिले ने लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह पैदा किया। रैली के जरिए नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

देशभक्ति सिर्फ एक दिन की नहीं

नोएडा पुलिस ने संदेश दिया कि देशभक्ति केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना हर नागरिक के जीवन का हिस्सा होनी चाहिए।तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना के साथ निकाली गई इस बाइक रैली ने नोएडा की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल बना दिया। पुलिसकर्मियों ने रैली के माध्यम से नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...